Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने  ग्राम बिरगहनी (च), ग्राम मौहाडीह एवं ग्राम धाराशिव (रोगदा) में 7 करोड़ रूपये के विकास कार्य का किया भूमिपूजन…

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने  ग्राम बिरगहनी (च), ग्राम मौहाडीह एवं ग्राम धाराशिव (रोगदा) में 7 करोड़ रूपये के विकास कार्य का किया भूमिपूजन 

ग्राम बिरगहनी (च), मौहाडीह व धाराशिव (रोगदा) पहुंचने पर ग्रामवासियों ने नेता प्रतिपक्ष चंदेल का किया भव्य स्वागत

जांजगीर-चांपा। छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ग्राम बिरगहनी (च), मौहाडीह व धाराशिव (रोगदा) में करीब 7 करोड़ रूपये के विकास कार्य का भूमिपूजन किया। ग्राम बिरगहनी (च) में 350.73 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जल जीवन मिशन योजनांतर्गत नल-जल योजना का भूमिपूजन किया ऐवं ग्राम मौहाडीह में 132.91 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जल जीवन मिशन योजनांतर्गत नल-जल योजना का भूमिपूजन किया तथा ग्राम धाराशिव (रोगदा) में 235.13 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जल जीवन मिशन योजनांतर्गत नल-जल योजना का एवं 10.00 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुये कहा कि जल जीवन मिशन योजना हमारे देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली केन्द्र सरकार की एक क्रांतिकारी योजना है। इस योजना के माध्यम से हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने देश के हर राज्य के हर गांव-गांव, हर घर-घर में पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है जो आज साकार हो रहा है। हर घरों को इस योजना के माध्यम से पीने का शुद्ध पानी प्राप्त हो रहा है। इस योजना के तहत ग्राम बिरगहीन (च) में 8728 मीटर पाईप लाईन बिछाया जायेगा, 930 घरेलू नल कनेक्शन दिये जायेंगे, 10000 लीटर/12 मीटर ऊचाई वाला उच्च स्तरीय जलागार बनाया जायेगा, 5 स्वीच रूम, 4 क्लोरीनेटर रूम एवं 3 अहाता निर्माण किया जायेगा। ग्राम मौहाडीह में में 6065 मीटर पाईप लाईन बिछाया जायेगा, 221 घरेलू नल कनेक्शन दिये जायेंगे, 60000 लीटर/12 मीटर ऊचाई वाला उच्च स्तरीय जलागार बनाया जायेगा, 2 स्वीच रूम, 1 क्लोरीनेटर रूम एवं 1 अहाता निर्माण किया जायेगा। ग्राम धाराशिव (रोगदा) में 8556 मीटर पाईप लाईन बिछाया जायेगा, 292 घरेलू नल कनेक्शन दिये जायेंगे, 165000 लीटर/12 मीटर ऊचाई वाला उच्च स्तरीय जलागार बनाया जायेगा, 3 स्वीच रूम, 1 क्लोरीनेटर रूम एवं 1 अहाता निर्माण किया जायेगा। नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल सर्वप्रथम पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से भूमिपूजन किया। उक्त ग्रामों में पहुंचने पर नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल का ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों द्वारा फूल-माला व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के उपरांत चंदेल ग्रामवासियों से भेट-मुलाकात किये तथा सभी का हाल-चाल जाना। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, ग्राम बिरगहनी (च) सरपंच ओमप्रकाश पटेल, ग्राम मौहाडीह सरपंच रूपचंद कश्यप, ग्राम धाराशिव (रोगदा) सरपंच अहिल्या भैयालाल यादव, नवागढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष जगदीश कश्यप, ग्राम बिरगहनी से धजा राम साहू, मंजू साहू, मनोज मिरी, रामलाल साहू, इतवारी पटेल, डॉ. विजय साहू, भुवनेश्वर यादव, रामशंकर केंवट, अघ्घन पटेल, रामप्रसाद यादव, किशन यादव, दुर्गेश वैष्णव, बसंत यादव, गंगा बाई यादव, स्वाति यादव, राजेश्वरी पटेल, पूनी बाई वैष्णव,भगवती पटेल, ग्राम मौहाडीह से राम प्रसाद कश्यप, पुरायण कश्यप, निरंजन कोसले, रामस्नेही कश्यप, रामकृष्ण कश्यप, लाला कश्यप, विनय सिंह, रशिक सिंह, सोनी कश्यप, उमाशंकर कौशिक, ग्राम धाराशिव(रोगदा) से गोपी यादव, बद्री केशरवानी, रमेश कश्यप, जगदीश बंजारे, लक्ष्मी दास महंत, गांधीराम पटेल, चितरंजन साहू, ललीतराम पटेल, देवेन्द्र यादव, दिलीप पटेल, पवन यादव, राकेश यादव, भरत यादव, भूजबल यादव, सुरेश साहू, झाम कश्यप, होरीलाल यादव, विष्णु यादव, माया पटेल, उमाशंकर पटेल, रामस्नेही साहू, अश्विनी साहू, जगत पटेल, हितेश साहू, अनुराग केशरवानी, मनीराम कश्यप, दूज राम पटेल, रामकली पटेल, देव कुमार यादव, गोटी लाल यादव, मनोज आदिले, गुलाम आदि, अजय कुमार पटेल, रंजीत कुमार पटेल, नचकार यादव, बुदूराम यादव, दुजराम यादव, राजकुमार यादव, सुसीला बाई पटेल, कुमारी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं, युवा व वरिष्ठजन उपस्थित थे।

See also  भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक में किया उपमुख्यमंत्री अरुण साव का स्वागत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!