Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हिमाचल में मानवता हुई शर्मसार, लिफ्ट देने के बहाने 65 साल की महिला के साथ दुष्कर्म

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म जैसी जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी शख्स ने 65 साल की महिला को अपनी स्कूटी पर लिफ्ट देने के बाद उससे दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

लिफ्ट देने के बहाने किया दुष्कर्म

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ एक अत्यंत शर्मनाक घटना हुई। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि यह हादसा शनिवार रात का है, जब महिला जालंधर से अपने गांव लौट रही थी। रात करीब 9 बजे महिला भोटा बस अड्डे पर उतरी और टैक्सी की तलाश में लगी। लेकिन जब उसने टैक्सी ड्राइवरों से किराया पूछा, तो उसके पास उतने पैसे नहीं थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की और कहा कि वह उसी रास्ते पर जा रहा है।

See also  CG News: इस जिले में कुत्तों के आतंक पर बड़ा फैसला! अब काटा तो मालिक देगा 5 हजार का जुर्माना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने स्कूटर को तेज रफ्तार से चलाया, जिससे एक छोटी दुर्घटना भी हो गई। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो उसने मारपीट की और दुष्कर्म जैसी गंभीर अपराध को अंजाम दे दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

आरोपी शादीशुदा और ट्रैक्टर चालक

Advertisment

जांच में सामने आया कि आरोपी शादीशुदा है और पेशे से ट्रैक्टर ड्राइवर है। उसने महिला के मोबाइल को ‘फ्लाइट मोड’ में डाल दिया ताकि वह अपने परिवार से संपर्क न कर सके। इसके बाद वह मौके से भाग गया। वहीं इस घटना के बाद महिला ने कुछ लोगों की मदद से अपने बेटे से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे चिकित्सकीय मदद दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जंगल में छिपा पाया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

See also  आज का राशिफल 23 जनवरी 2024: शुभ योग बनने से इन चार राशि वालों को अचानक लाभ के संकेत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!