Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आगामी लोकसभा चुनाव एवं  होली पर्व व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रात्रि में जांजगीर पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लाने के लिए किया गया सघन कामिंग गस्त…

जांजगीर-चांपा। आगामी लोकसभा चुनाव एवं  होली पर्व व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 09 मार्च को रात्रि में जांजगीर पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लाने के लिए सघन कामिंग गस्त किया गया।
कामिंग गस्त के दौरान 08 फरार गिरफ्तारी वार्ंटियो को पकड़ने में थाना जांजगीर एवं चांपा पुलिस को सफलता मिली, सभी वार्ंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। जिले के हाटल, ढाबा, लाज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड आदि की भी बारिकी से जांच की गई तथा संदिग्ध से पूछताछ की गई। थाना, चौकी क्षेत्र के निगरानी बदमाश, गुण्डा बदमाश तथा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में जो संलिप्त रहे लोगो को चेक किया गया।
जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, आर्म्स एक्ट एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है।
जिले में शांति व्यवस्था बनायें रखने के लिए जिले के थाना, चौकी में आरोपियों के विरुद्ध समय समय पर प्रबिंधात्मक कार्यवाही किया जाकर, आरोपियों के विरुद्ध बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही किया जा रहा है। लोक सभा चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध लगातार विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।
जिला पुलिस यातायात द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तथा यातायात नियमों का उलघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध दिनांक 09 मार्च 24 को एक ही दिवस में 82 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 46 हजार 800 रुपए का समन शुल्क लिया जाकर मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है तथा वाहन चेकिंग के दौरान 67 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 130 (3), 177/128 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।
जिला पुलिस द्वारा आगामी लोक सभा सुरक्षा, व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, अपराधो पर अंकुश लाने के जिले के सरहदी क्षेत्र में नाके बंदी कर संदिग्ध वाहनो आरोपियों की लगातार चेकिंग की जा रही है, तथा जिले में एसएसटी, एफएसटी टीम गठित किया जाकर लगातर थाना, चौकी क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर संदिग्ध ब्यक्तियो पर निगरानी रखी जा रही है।
रात्रि कमिंग गस्त के दौरान निरी. नरेश पटेल थाना प्रभारी चांपा, निरी. प्रवीण ‌द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, उप निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी,  दिलीप सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर थाना चांपा एवं थाना जांजगीर, चांपा स्टाफ का सरायनीय योगदान रहा।

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विशेष अतिथि के रूप में नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहीं स्वच्छता दीदियों को झंडी दिखाकर किया रवाना...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!