Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

करण जौहर को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहती हैं कंगना रनौत…

करण जौहर को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहती हैं कंगना रनौत।

नई दिल्ली। कंगना रनौत और करण जौहर के विवाद से हर कोई वाकिफ है। साल 2017 में कंगना ने करण के चैट शो में ही उन्हें नेपोटिज्म का झंडा उठाने वाला कह दिया था।

इसके बाद से दोनों के बीच में कोल्ड वॉर जैसी स्थिति बनी हुई है। कंगना अक्सर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर मुखर होकर बोलती हैं। वह इसका कड़ा विरोध भी करती हैं। हाल ही में वह एक रियलीटी शो का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने एक सवाल के जवाब में तंज कसते हुए कहा कि वह अपनी फिल्म में करण जौहर को कास्ट करेंगी।
कंगना रनौत ने क्या कहा?
हाल ही में कंगना रनौत ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ में शिरकती की। शो में कंगना से पूछा गया कि क्या वह अभी भी करण के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किसी फिल्म में अभिनय करेंगी? कंगना ने हंसते हुए जवाब दिया, “मुझे यह कहते हुए खेद है, लेकिन करण सर को मेरे साथ एक फिल्म करनी चाहिए। मैं उन्हें एक बहुत अच्छी भूमिका दूंगी और मैं एक बहुत अच्छी फिल्म बनाऊंगी, जो सास-बहू की चुगलीबाजी नहीं होगी और जो सिर्फ पीआर प्रैक्टिस नहीं होगी। यह एक उचित फिल्म होगी और उन्हें एक उचित भूमिका मिलेगी।

See also    मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता, थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!