Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्टेट बार कौंसिल ऑफ छग के सदस्य बने कमल किशोर…

सक्ति। छत्तीसगढ़ के पंजीकृत अधिवक्ताओं के संगठन स्टेट बार कौंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के 25 सदस्यीय समिति के सदस्यों के लिए पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं ने वोट डाले थे। उसका लगभग परिणाम आ गया है। जिसमें अघरिया समाज के एकमात्र उम्मीदवार कमल किशोर पटेल 408 वोट प्राप्त कर प्रथम स्थान के साथ स्टेट बार कौंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ की कार्यसमिति के सदस्य चुने गए। छत्तीसगढ़ से सर्वाधिक वोट प्राप्त करने के साथ ही बार कौंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद के मजबूत उम्मीदवार हैं। कमल किशोर पटेल सक्ति जिले के डभरा क्षेत्र के ग्राम साल्हे के मूल निवासी हैं और डभरा में निवासरत होकर हाईकोर्ट बिलासपुर में वकालत कर रहे हैं। साथ ही विभिन्न संगठनों की सहायता से समाज सेवा में हमेशा लगे रहते हैं। समय-समय पर नि:शुल्क चिकत्सा शिविर, सम्मान समारोह सहायता शिविर आयोजित करते रहते हैं जिसका लाभ विभिन्न क्षेत्रों के आम जनता को लाभ मिलती है। अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति डभरा के निर्वतमान अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। अभी वर्तमान में क्षेत्रीय समिति डभरा के संयोजक के रूप में अखिल भारतीय अघरिया समाज को मजबूत करने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। सदस्य निर्वाचित होने पर केंद्रीय क्षेत्रीय पदाधिकारियों व समस्त अघरिया समाज में हर्ष व्याप्त है।

See also  WhatsApp लाएगा Parental Control फीचर, बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा होगी और मजबूत

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!