Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री के हाथों बस्तर के ग्राम पंचायत बबूसेमरा की जुनी नाग और डोमीनी को मिला पक्का मकान…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चित्रकोट महोत्सव कार्यक्रम में जिले के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राहियों को उनके आवास की चाबी उन्हें सौंपी है। अब उन्हें कच्चे मकानों में रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बाबूसेमरा में निवासरत जुनी नाग पति सुकरू और डोमीनी पति सोमारू दोनों का परिवार पहले छोटे-छोटे कच्चे आवास में रहते थे। आवास जर्जर स्थिति में था और वहां रहना मुश्किल था। इन दोनों हितग्राहियों का नाम एसईसीसी 2011 की स्थाई प्रतीक्षा सूची में सम्मिलित था। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इन्हें आवास की स्वीकृति दी गई। उक्त आवास निर्माण हेतु उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से स्वीकृत 1 लाख 30 हजार की राशि चार किस्तों में सीधे डीबीटी के माध्यम से खाते में हस्तांतरित किया गया, साथ ही मनरेगा से 95 दिवस का मजदूरी भुगतान भी प्रदाय किया गया। वर्तमान में दोनों हितग्राही आवास निर्माण पूर्ण कर पक्के आवास में परिवार सहित निवास कर रहे हैं।

See also  सट्टा खिलाने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना चांपा एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!