Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पत्रकार घटनाओं का सही चित्रण रखती हैं समाज के सामने – कमल किशोर, छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का द्वारा पत्रकार सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह…

पत्रकार घटनाओं का सही चित्रण रखती हैं समाज के सामने – कमल किशोर

छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ का द्वारा पत्रकार सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह

 

जांजगीर-चांपा। हम पत्रकारों को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में संवैधानिक मान्यता नहीं है लेकिन सार्वभौमिक मान्यता है इसे देश और विश्व ने भी स्वीकार किया है। हम सबको गर्व है कि हम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य कर रहे है। हमारे संगठन में अध्यक्ष का पद मठाधीशी वाला नहीं है इस संगठन में हर दो साल में अध्यक्ष व कार्यकारिणी का बदलाव होता है चाहे चुनाव के रूप में हो या निर्विरोध के रूप में हो। मैं पांचवें अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहा हूं यह आगे भी इसी क्रम में चलेगा हम लोगों के दिलों में राज करते है यही हमारे संघ की विशेषता है। उक्त बातें छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेशाध्यक्ष आशिफ इकबाइल ने कही। इकबाल शनिवार को चाम्पा स्थित रंगमहल रिसार्ट में छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जांजगीर-चांपा इकाई द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ के जांजगीर-चांपा इकाई ने एक बड़ा कदम उठाया है और भव्य कार्यक्रम संपन्न कराया है आप सब बधाई के पात्र है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ.ग.हाईकोर्ट बिलासपुर अधिवक्ता संघ के सचिव कमल किशोर पटेल रहे। उन्होंने मंच से इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है जो की समसामयिक घटनाओं का सही चित्रण समाज के लोगों के सामने रखकर अपनी दायित्व का निर्वहन करती है। प्रदेश भर में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में काम कर रहे पत्रकारों के समूह को यदि कानूनी सहायता की आवश्यकता पड़ती है तो मैं उनका केस निःशुल्क लडूंगा। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि बी निजामी प्रदेश महासचिव कल्याण संघ, कृषि उपज मंडी नैला-जांजगीर के अध्यक्ष ब्यास कश्यप, युवा समाज सेवी अमर सुल्तानिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। मंच पर अन्य अतिथियों में गेंद लाल शुक्ला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कल्याण संघ, जिला पंचायत के सभापति कुसुम कमल साव, किसान कॉग्रेस के जिलाध्यक्ष कमल साव, शशांक दुबे प्रदेश उपाध्यक्ष कल्याण संघ, राधेश्याम कोरी प्रदेश संगठन सचिव, अनिल आहूजा प्रदेश संगठन सचिव, प्रकाश थवाईत जिला महासचिव रायगढ़, विनोद श्रीवास्तव जिला सचिव बिलासपुर, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला मौजूद रहे। गरिमामय मंच में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर के नामचीन पत्रकारों का जमावड़ा लगा रहा और सभी वरिष्ठ व नययुवक पत्रकारों में इस समारोह को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जिला जांजगीर-चांपा के नये अध्यक्ष के रूप में आशीष दुबे को तथा महासचिव के रूप में युवा पत्रकार हरिश कुमार राठौर के नाम की घोषणा मंच से करते हुए उन्हे नियुक्ति पत्र प्रदान की गयी तथा उन्हें यह निर्देश दिया गया कि शीघ्र ही जिले के नये कार्यकारिणी का गठन करते हुए सूची अनुमोदन के लिए राज्य इकाई को प्रेषित करें। कार्यक्रम के अंत में संघ के जिला अध्यक्ष आशीष दुबे व महासचिव हरीश राठौर द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार डायमंड शुक्ला व आभार प्रदर्शन शशांक दुबे ने किया। इस दौरान प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारगण मौजूद रहे।

See also  धनतेरस-दीपावली पर रेड एप्पल में जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को मिलेंगे चांदी के सिक्के, बाइक और महंगे उपहार!

इन प्रतिभाओं का मंच से हुआ सम्मान

Advertisment

श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ जांजगीर-चांपा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं पत्रकार सम्मेलन में अलग-अलग क्षेत्रों से विशिष्ट प्रतिभाओं राज्यपाल पुरस्कृत नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी, युवा साहित्यकार अनुभव तिवारी, 47 बार रक्तदान करने वाले संजय राठौर, हाकी प्रतियोगिता में चार बार इंटरनेशनल खेल चुकी बालिका कुमारी सोनाली यादव, केबीसी के हाट सीट में पहुंचकर जिले का नाम रोशन करने वाले युवा विवेक अग्रवाल, लगातार 37 सालों से निःशुल्क शिक्षा दे रहे ग्राम कमरीद के रामकृष्ण वैष्णव, जिले में पिछले कई दशकों से उत्कृष्ट पत्रकारिता करते हुए लोकतंत्र के चौथे सिपाही के रूप में अपनी सेवा दे रहे वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, अश्वनी सिंह ठाकुर, पवन अग्रवाल सहित उपसंचालक जरीफ खान व आनंद दुबे का शाल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

See also  ‘Raja Shivaji’ का जादू’ एडवांस बुकिंग शुरू होते ही मचा तहलका, बॉक्स ऑफिस पर ‘राज’ करने को तैयार रितेश देशमुख की फिल्म

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!