Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जिला पुलिस बल  एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही,  संयुक्त टीम द्वारा कुल 220 लीटर महुआ  शराब बरामद किया गया….

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जिला पुलिस बल  एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही
 
 संयुक्त टीम द्वारा कुल 220 लीटर महुआ  शराब बरामद किया गया
 
3750 किलो लहान बरामद कर मौके पर उपयुक्त तरिके से नष्टीकरण किया गया
 
 जांजगीर-चांपा। अवैध शराब बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से 01 जून 2023 को चन्द्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें जिला पुलिस बल एवं आबकारी विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए छापामार कार्यवाही की गई। जिनके द्वारा लतेलपारा बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह में दबिश दी गई जहाँ आरोपी अमित से 25 लीटर एवं सुदर्शन निवासी लतेलपारा से 20 लीटर शराब बरामद कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध  34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई एवं लतेलपारा बम्हनीडीह में लावारिस स्थिति में पडे़ 70 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
 इसी प्रकार थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम घिवरा में अवैध शराब बिक्री होने की सूचना प्राप्त होने पर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहॉ आरोपी हीरालाल के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई एवं ग्राम घिवरा में लावारिस स्थिति में पड़े 50 लीटर तथा सबरिया डेरा बिर्रा में लावारिस स्थिति में पड़े 30 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
  साथ ही विशेष अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा लतेलपारा बम्हनीडीह थाना बम्हनीडीह से 1600 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया तथा थाना थाना बिर्रा के ग्राम घिवरा से 1400 किलोग्राम एवं सबरिया डेरा से 750 महुआ लाहन बरामद कर विधिवत मौके पर नष्टीकरण किया गया।
 विशेष अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा कुल 220 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया एवं 3750 किलोग्राम लहान बरामद कर मौके पर उपयुक्त तरीके से नष्टीकरण किया गया।
विशेष अभियान में पुलिस विभाग के चन्द्रशेखर परमा, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक रामकुमार जैन, उप निरीक्षक सनत कुमार मात्रे एवं आबकारी विभाग के मुकेश पाण्डेय,दिलीप प्रजापति,महेश राठौर,सुरेश कौशिल,घनश्याम प्रधान तथा आबकारी एवं पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!