Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Jaya Kishori Relationship Tips: क्या सिर्फ प्यार काफी है शादी के लिए -शादी से पहले पढ़ लें जया किशोरी की ये बात…

Jaya Kishori Relationship Tips: प्रसिद्ध भागवत कथा वाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी सिर्फ आध्यात्मिक ज्ञान ही नहीं देतीं, बल्कि आज की युवा पीढ़ी को रिश्तों को लेकर भी गहरी सलाह देती हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में शादी और रिश्तों पर बेहद महत्वपूर्ण बातें कही हैं, जो हर शादीशुदा और होने वाले जोड़े के लिए सीखने लायक हैं. उनका कहना है कि सिर्फ प्यार से ज़िंदगी नहीं चलती, बल्कि आपसी समझ, सम्मान और साथ मिलकर कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति ही रिश्ते को मजबूत बनाती है.

उनके अनुसार, शादी के बाद प्यार अक्सर पीछे रह जाता है और असली परीक्षा शुरू होती है –

  • आप एक साथ अपनी जिंदगी को कैसे संभालते हैं,
  • मुसीबतों का सामना मिलकर कैसे करते हैं,
  • और सबसे अहम, एक-दूसरे के व्यक्तित्व का कितना सम्मान करते हैं.
  • रिश्ते में सम्मान, धैर्य और साझेदारी ही वो इंजन हैं जो इस ‘गाड़ी’ को आगे बढ़ाते हैं. प्यार केवल एक शुरुआत है, पर विवाह एक सफर है, जिसमें बहुत सी जिम्मेदारियाँ और समझदारी शामिल होती है.
See also  Durg Crime : युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर होने वाले पति का कराया अपहरण, मारपीट कर मौत के घाट उतारते….उससे पहले ही युवक ने कर दिया…!

उन्होंने कहा कि कई बार लोग प्यार में पड़कर शादी तो कर लेते हैं, लेकिन जब असल जिम्मेदारियां सामने आती हैं, तो वो पीछे हटने लगते हैं. यही वजह है कि शादी से पहले केवल दिल नहीं, दिमाग का इस्तेमाल भी जरूरी है.

सिर्फ सलाह नहीं, बल्कि एक गहरा जीवन दर्शन है. उनका संदेश आज की पीढ़ी को रिश्तों की सच्ची परिभाषा समझाता है – जहां प्यार हो, पर साथ ही समझदारी, सम्मान और साझेदारी भी हो.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!