Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चिट फंड कंपनी साई दीप के डायरेक्टर को जशपुर पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार…

रूपए दोगुना करने का लालच देकर लोगों से करता था ठगी

 जशपुर, अंबिकापुर सहित आस पास के जिलों व अन्य राज्यों में भी कर चुका है ठगी

 आरोपी 2023 से था फरार

 गिरफ्तार आरोपी दो अलग अलग चिट फंड कंपनी का है डायरेक्टर

 आरोपी के विरुद्ध थाना कांसाबेल में 420,120(बी) भा. द. वि. तथा छ. ग निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत् अपराध पंजीबद्ध

Advertisment

जशपुर। साई नाथ सिंह पिता चेरंगु सिंह निवासी लपई थाना कांसाबेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2013 जुलाई माह में साई दीप फ्यूचर स्टेट डेवलपर इंडिया लिमिटेड कॉरपोरेट कंपनी के संचालक एवं उसके सहयोगी एजेंट के माध्यम से रकम दोगुना करने का लालच देकर विभिन्न लोगो से लाखो रुपए की धोखाधड़ी कर भाग गए हैं, रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में साई दीप फ्यूचर स्टेट डेवलपर इंडिया लिमिटेड कॉरपोरेट कंपनी के विरुद्ध 420,120(बी) भा द वि तथा छ ग निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, विवेचना दौरान
पुलिस द्वारा उक्त आरोपी कंपनी के डायरेक्टर के संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर के बेवसाईड से जानकारी ली गई, प्राप्त जानकारी में सांई दीप फ्यूचर स्टेट डवलेपर लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में दिलीप कुमार साहू, नरेश कुमार साहू, कालू सिंह वर्मा का नाम होना पाया गया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को इस संबंध में जानकारी देकर उनके दिशा निर्देश में पुलिस द्वारा आस पास जिलों के थानों में सांई दीप फ्यूचर स्टेट डवलेपर लिमिटेड विरुद्ध पंजीबद्ध अपराध के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही थी, इस दौरान पुलिस को पता चला कि थाना सिटी कोतवाली अम्बिकापुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 350/2019 धाराः 420. 34 भादवि एवं छ.ग. निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के मामले में आरोपी सांई दीप प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के गिरफ्तार डायरेक्टर में दिलीप कुमार साहू का भी नाम शामिल है जिस संबंध में दस्तावेज एकत्र कर गिरफ्तारी पत्रक में उल्लेखित पते पर तत्काल टीम भेजकर पता साजी की गई जहां आरोपी दिलीप साहू के पिता नरोत्तम साहू निवास करते है जिनसे यह ज्ञात हुआ, कि दिलीप साहू करीबन 12 वर्षों से रायपुर में कहीं निवासरत है तथा उसका एक पुराना नंबर आरोपी के पिता से प्राप्त हुआ।

See also  91 वर्षीय बुजुर्ग ने पेश की अद्भुत मिसाल, अस्पताल बनाने के लिए की जमीन दान देने की पेशकश, स्वास्थ्य मंत्री ने कलेक्टर को आवश्यक कार्यवाही के लिए दिए निर्देश...

जिसके आधार पर साइबर सेल व टेक्नीकल टीम की मदद से जशपुर पुलिस आरोपी तक पहुंच पाई, आरोपी को दिनांक 21 जनवरी 2025 को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध कबूल करते हुए बताया गया कि वह अपने चचेरे भाई भूपेन्द्र साहू की मदद से सन 2013 में साई दिप फ्यूचर एस्टेट डेवलोपर इंडिया लिमिटेड नाम से कॉर्पोरेट कंपनी को रजिस्टर कराया था था ,जिसमें इसके अलावा नरेश कुमार साहू एवं कालू सिंह वर्मा भी डायरेक्टर थे, जिसके बाद दूसरी कंपनी सांई दीप प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड रजिस्टर की गई जिसमें उसके भाई भूपेन्द्र साहू के साथ- साथ बाकी के लोग भी डायरेक्टर एवं मैनेजमेंट की टीम में शामिल थे ।

See also  छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा तबादला, 165 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

इनके ‌द्वारा कंपनी बनाकर आम लोगों को पांच साल में पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रूपये की ठगी किया गया है, जिस संबंध में पूर्व में अम्बिकापुर कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई थी सन 2020 में आरोपी दिलीप कुमार साहू पिता नरोत्तम साहू, अम्बिकापुर के मामले में जेल गया था जहां से सन 2021 में जमानत पर बाहर आया है। तब से आरोपी स्वास्थ्य सहायक के रूप में एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत होना बताता है, ठगी किये गये पैसो और उससे अर्जित संपत्ति के संबंध में थाना कांसाबेल पुलिस द्वारा जांच कार्यवाही की जा रही है तथा प्रकरण से संबंधित अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही इस पर सफलता मिलने की उम्मीद है।

See also  साय कैबिनेट की बैठक 15 अप्रैल को बेरोजगारों के लिए बड़े फैसले लेने जा रही सरकार…

प्रकरण के आरोपी दिलीप कुमार साहू पिता नरोत्तम साहू उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम फरहदा शिवाजी चौक माना खरोरा जिला रायपुर हा.मु. ब्लाक नंबर 13 हाउस नंबर 10 बीएस यूपी कॉलोनी मरिनड्राईव के पास तेलीबांधा रविनगर रायपुर को दिनांक 21 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि चिटफंड कंपनी के आरोप डायरेक्टर को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, अन्य फरार आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिली है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

संपूर्ण कार्यवाही तथा आरोपी की गिरफ्तारी में उप पुलिस अधीक्षक सुरक्षा विजय सिंह राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज, निरीक्षक गौरव पाण्डेय, उप निरीक्षक नसरुद्दीन अंसारी, आरक्षक सुदीप एक्का व सैनिक जोगेन्द्र यादव की महत्व पूर्ण भूमिका रही है।

उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि चिटफंड कंपनी के आरोपी डायरेक्टर को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, अन्य फरार आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिली है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!