छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जांजगीर पुलिस द्वारा सारागाँव ग्रामीण क्षेत्र में “विश्वास” जन जागरूता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक…

जांजगीर पुलिस द्वारा सारागाँव ग्रामीण क्षेत्र में “विश्वास” जन जागरूता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
जांजगीर-चांपा। जांजगीर पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल सरागांव में शिक्षक- शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं को सायबर क्राइम, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति एप्स की जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में जानकारी दी जा रही है।
घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।
बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी गई।
जिला पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए तथा वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधो को दृष्टिगत रखते हुयें, जिला पुलिस द्वारा “विश्वास” जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा अपराधों से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करते हुये जानकारी दी जा रही है, इसी क्रम में 26 अगस्त 2023 को जिला पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद सारागाँव स्कूल में उपस्थित छात्र छात्राओ को अभिव्यक्ति एप्स बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच तथा घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देकर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया। सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में यातायात सुरक्षा, बचाव के संबंध में जानकारी दिया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन अर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक IUCAW जांजगीर, प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक, रीना नीलम कुजूर महिला सेल प्रभारी, आर. चिरंजीव, कमलेश सायबर सेल जांजगीर का विशेष योगदान रहा है।



