छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
सूने मकान से चोरी करने वाले आरोपी चढ़े जांजगीर पुलिस के हत्थे…
चोरी करने वाले एवं चोरी का सामान खरीदने वाले सहित 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

जांजगीर-चांपा। सुने मकान से चोरी करने वाले एवं चोरी का सामान खरीदने वाले सहित 05 आरोपियों को पुलिस ने आरोपीयों किया है।
प्रार्थी संजीव साहू ने 02 अप्रैल 24 क रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28 मार्च 24 से 30 मार्च 24 के मध्य रात्रि प्रार्थी के जांजगीर स्थित सूने मकान से कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर अंदर रखे अलमारी के ताला तोड़कर सोना चांदी के जेवर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। इसी तरह दिनांक 10 अप्रैल 24 को प्रार्थी एकनाथ कर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09-10- अप्रैल 24 के दरम्यानी रात में प्रार्थी के सूने मकान से कोई अज्ञात चोर अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर को चोरी कर ले गया है। तथा दिनांक 30 जून 24 को प्रार्थिया बिन्दुलता यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29-30 जून 24 के दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोर के द्वारा प्रार्थिया के सुने मकान से सोने चांदी के जेवर को चोरी कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अपराध कायम कर विवेचना किया गया।
जिले में लगातार सूने मकानों से हो रहे चोरियों की घटना को गंभीरता से लेते हुये अज्ञात चोर एंव चोरी गये मशरुका के पता तलाश हेतु लगातार पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में हर संभव प्रयास किया जा रहा था। तथा इसी क्रम में आरोपियों की पता तलास हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में घटना स्थल के आस पास के लगे साक्ष्यों की संकलन एवं साक्ष्यों की मदद से उनका गहराई से अवलोकन किया गया जो घटना दिनांक को एक स्कूटी को बिलासपुर की तरफ से आना और जाने की कड़ी मिलने तथा सायबर साक्ष्यों के मद्देनजर सायबर टीम एंव थाना जांजगीर पुलिस संयुक्त रूप से बिलासपुर गया जिन्होने लगातार तीन दिनों तक मेहनत करने के उपरांत आखिरकार चोरी करने वाले आरोपीगण हर्ष कुकरेजा निवासी बिलासपुर तथा ओम सिंह उर्फ सोनू उर्फ वीर निवासी बिलापुर को हिरासत में लेकर थाना जांजगीर क्षेत्र में हो रहे चोरी के संबध में पुछताछ करने पर घटना दिनांक 30 मार्च 24, 10 अप्रैल 24 एंव 30 जुन 24 के दरम्यानी रात्री में हसदेव विहार जांजगीर, रमन जांजगीर एवं शंकर नगर जांजगीर में सूने मकान में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना घटित करने के संबध में अपराध करना स्वीकार किये। जिनके द्वारा चोरी किये गये सोने चांदी के आभूषणों को आरोपी हसन मलिक पिता मुबारक मलिक उम्र 35 वर्ष निवासी भारत चौक तालापारा को विक्रय करना तथा हसन मलिक के द्वारा प्राप्त जेवरात को गलाकर नये जेवर निर्माण कर तथा कुछ सोने के बदले चांदी खरीदकर व्यापार में संलिप्त था एंव कुछ जेवरातों को आरोपीगणो के द्वारा आरोपी शेख दिलबर पिता शेख जाकिर उम्र 27 वर्ष निवासी तालापारा बिलासपुर को बिक्री करने हेतु दिया गया जो शेख दिलबर जो कि स्वयं सोना गलाने का काम करता है।
उपरोक्त सोने को गलाकर शहर के समीर जगदाले पिता चंद्रकांत जगदाले उम्र 38 वर्ष निवासी गोड़पारा लक्ष्मी स्पोटर्स के पास गली थाना कोतवाली बिलासपुर को दिया गया जो सोने को टंच करने का कार्य करता की जिसके द्वारा इस संबध में रजिस्टर भी तैयार किया गया है जिसमें किसी प्रकार का किससे लिया किसको दिया का लेख नही किया गया है। शेख दिलबर से प्राप्त चोरी के सोने को अच्छा खासा मार्जिम रखते हुये थोड़ा रकम देते स्वयं ज्यादा रकम कमाता रहा को भी आरोपीगणों के स्वीकारोप्ती अनुसार हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये हैं।
आरोपियों के कब्जे से सोना लगभग 02 तोला किमती 1,50,000 रु, 2 किलो 300 ग्राम चांदी के जेवरात कीमती 1,50,000 रु, नगदी रकम 4000 रु, घटना में प्रयुक्त स्कूटी किमती 40000 रु कुल जुमला किमती – 3,44,000 रु एंव घटना में उपयोग 01 लोहे का राड बरामद किया गया।
इस प्रकार सभी आरोपियों को उनके कृत्य के अनुसार प्रकरणो में धारा 413,120बी भादवि समाहित कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जांजगीर, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, थाना जांजगीर एंव सायबर सेल से उप निरी सत्यम चौहान, सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रआर. राज कुमार चन्द्रा, मनोज तिग्गा, विवेक सिंह , आरक्षक गिरिश कश्यप, अर्जुन सिंह, ईश्वरी राठौर, शहबाज खान एंव अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



