Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लाखो रुपए का धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। लाखो रुपए का धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी को   जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्राथीया निवासी जांजगीर ने 04 जुलाई 24 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की प्रार्थीया एवं अन्य महिलाओं को अरोपिया संक्रांति प्रधान व उसके साथी के द्वारा लोन दिलाकर लोन के रकम को स्वयं अपने उपयोग कर जमा न कर धोखाधड़ी किया है की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया।
 प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपिया संक्रांति प्रधान को गिरफ्तार कर 05 जुलाई 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। तथा अन्य आरोपी प्रकाश मधुकर तिहारे निवासी कुडवा थाना रामनगर जिला गोंदिया महाराष्ट्र हाल मुकाम शंकर नगर चांपा थाना चांपा जो घटना घटित कर फरार था जिसकी पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी। जिसको मुखबिर की सूचना से पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने अन्य साथी के साथ मिलकर लोन के नाम पर धोखाधड़ी करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, आर ईश्वरी राठौर एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  सजग नागरिक, सख्त प्रहरी : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की नई पहल से जिले में बढ़ेगी सुरक्षा जागरूकता...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!