Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाला 02 आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाला 02 अरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 मृतिका नबालिक बालिका जहर सेवन उपरान्त इलाज के दौरान जिला अस्पताल जांजगीर में मृत्यु होने से थाना जांजगीर पुलिस द्वारा मर्ग जांच कर पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। जांच दौरान पाया गया कि नाबालिक बालिका मृतिका एवं पीड़िता को आरोपी पालेश्वर कंवर एवं भोजराम श्रीवास दोनो निवासी जर्वे थाना नगरदा द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी पालेश्वर द्वारा मृतिका के साथ दैहिक शोषण करना मोहल्ले के कुछ लोगो के द्वारा जानने से मृतिका एवं पीड़िता दोनो को आरोपी के द्वारा उकसाने के कारण मृतिका एवं पीड़िता के द्वारा लोक लाज के डर से जहर सेवन करने से एक की मृत्यु होना जिस पर थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 694/2024 धारा 107,65, 3 (5) बीएनएस एवं 4,6 पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में तत्काल जांजगीर पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया कथनानुसार आरोपी पालेश्वर कंवर एवं भोजराम श्रीवास दोनो निवासी जर्वे थाना नगरदा के विरूद्ध अपराध धारा सदर का साक्ष्य पाये जाने से हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने अपने अपने कथन में मृतिका और पीड़िता के साथ प्रेम संबंध बनाकर दैहिक शोषण करना मृतिक के मोहल्ले वालो को जानकारी होने पर उनको आत्म हत्या के लिए उत्प्रेरित करना जुर्म स्वीकार कियें जाने से तथा मृतिका एवं पीड़िता से बात करने के लिए उपयोग किये गये मोबाईल को तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को मृतिका के घर के पास छोडकर भाग जाने से मोटर सायकल पल्सर को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक राम प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवं आरक्षक वीरेंद्र भैना का सराहनीय योगदान रहा।

See also  धर्मेंद्र और अरबाज खान 27 साल बाद फिर करेंगे साथ काम, 1998 के बाद अब इस फिल्म में आएंगे नजर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!