Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा पुलिस को मिले 10 नए डायल 112 एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहन

0 कलेक्टर व एस.पी. ने दिखाई हरी झंडी, अब आपातकालीन स्थिति में आमजन को मिलेगी और त्वरित पुलिस सहायता!
 
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ पुलिस के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिला पुलिस को कानून – व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु 10 नए डायल 112 वाहन तथा 01 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन आबंटित किए गए हैं।
 Nest ganretion ERSS डायल 112 नवीन वाहनों को 20 मई 2026 को शाम कलेक्टर जन्मेजय महोबे, SP विजय कुमार पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं GVK चालकों की उपस्थिति में नए वाहनों का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से जिले में कानून -व्यवस्था बनाए रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने तथा पीड़ित एवं आहत पक्ष तक शीघ्र पुलिस सहायता पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।
डायल 112 एवं हाईवे पेट्रोलिंग के लिए प्राप्त आधुनिक वाहनों के माध्यम से अब जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और अधिक प्रभावी एवं तेज होगी। इससे आम नागरिकों को आपात स्थिति में शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी तथा हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी।
इस अवसर पर शेषराज हरवंश पामगढ़ विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला पंचायत सभापति राजकुमार साहू, ASP उमेश कुमार कश्यप, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, CSP योगिताबाली खापर्डे, DSP सतरूपा तारम, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

See also  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का किया शुभारंभ, रक्तदान से मिलती है आत्मिक संतुष्टि - अरुण साव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!