Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

SP के वाहन का कटा चालान, तीसरी आंख में कैद हुआ सिग्नल जम्प, फिर आया मैसेज और…

पुलिस कप्तान ने कहा, उपर वाला सब देख रहा है।

बिलासपुर। सोमवार को बिलासपुर पुलिस ने जो किया उसे इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। खासकर कप्तान रजनेश सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा। सिर्फ इसलिए नहीं कि उन्होने अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। बल्कि इसलिए कि लम्बे समय तक बिलासपुर की जनता इस बात को याद रखेगी कि उनकी गाड़ी को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा है। रेड सिम्गनल जम्प होते ही पुलिस ने दो हजार का ना केवल चालान काटा है। बल्कि पुलिस कप्तान को पटाना भी पड़ा है। ऐसा कर कप्तान ने संदेश भी दिया कि लोगों को नियम कायदों का सम्मान करना ही होगा। यद्यपि पुलिस कप्तान ने बताया कि जिस समय गाड़ी ने रेड सिग्नल जम्प हुआ। उस समय वह अपनी गाड़ी में नहीं थे।
कप्तान की गाड़ी पर चालान
बिलासपुर पुलिस ने पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की गाड़ी का चालान काटकर सख्ती का संदेश दिया है। मामला रविवार दोपहर का है। पुलिस कप्तान रजनेश सिंह और जिलाधीश अवनीश शरण की गाड़ी एक साथ किसी कार्यक्रम में स्थल के लिए रवाना हुई। कलेक्टर की गाड़ी तेजी के साथ रेड सिग्नल होने से पहले पार हो गयी। लेकिन पुलिस कप्तान की गाडी कलेक्टर की गाड़ी को फालो करने के चक्कर में रेड सिग्नल को जम्प कर गयी। घटना सत्यम चौक की है।
कैमरे में कप्तान की गाड़ी
रेड सिग्नल जम्स का माजरा ITMS के कैमरे में कैद हो गया। यातायात और आईटीएमएस की टीम ने तत्काल फोन पर रेड सिग्नल जम्प की जानकारी दी। मैसेज में पुलिस कप्तान को बताया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने के कारण आपकी गाड़ी का चालान काटा गया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि तत्कालीन समय गाड़ी में नहीं थे। रेड सिग्नल जम्प की उन्हें जानकारी भी नहीं है। बावजूद इसके नियम और निर्देशों का पालन किया जाएगा। पुलिस कप्तान ने तत्काल जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए ऑनलाइन 2000 रूपयों का चालान पटाया। साथ ही यातायात थाने से रसीद भी लिया।
ऊपर वाला देख रहा
कप्तान ने वाहन चालक को बुलाकर यातायात नियमों का पालन करने का सख्त निर्देश भी दिया। पुलिस कप्तान ने बताया कि ऊपर वाला सब देख रहा है। इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना होगा। बिलासपुर पुलिस की आम और खास सभी पर बराबर नजर है। कानून की नजर में सभी सामान हैं। इसलिए सब से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें। क्योंकि ऊपर वाला सब देख रहा है।

See also  टीम की हार के बाद स्टेडियम में लगाई आग, नाबालिग फैंस ने कर दिया अग्निकांड

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!