IPS Amit Kumar : छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार ADG रैंक के लिए केंद्र में इम्पैनल, राज्य के लिए गौरव का क्षण

IPS Amit Kumar : छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार ADG रैंक के लिए केंद्र में इम्पैनल, राज्य के लिए गौरव का क्षण
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) रैंक के लिए इम्पैनल कर लिया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ पुलिस में एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर कार्यरत हैं और जनवरी 2024 से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं।
केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 1998 बैच के कुल 30 आईपीएस अधिकारियों को एडीजी या समकक्ष पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है, जिसमें अमित कुमार का नाम भी शामिल है। अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की स्थिति में उनकी नियुक्ति केंद्र में एडीजी रैंक पर की जा सकती है।
अमित कुमार इससे पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर भी काम कर चुके हैं। राज्य में उन्होंने रायपुर, राजनांदगांव, बीजापुर, जांजगीर और दुर्ग जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दी हैं।
उनकी प्रशासनिक दक्षता और उत्कृष्ट कार्य के लिए जनवरी 2025 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। छत्तीसगढ़ पुलिस में उन्हें एक प्रभावशाली और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में जाना जाता है।



