Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी गंगाधर बरेठ, पिता राजकुमार बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम दारंग, थाना चांपा को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 160 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 16,000 रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा पूर्व में जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना चांपा की पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

See also  Rudraksha In Sawan: रुद्राक्ष धारण करने के लिए सावन का महीना है सबसे अच्छा, ध्यान रखें सही समय और नियम...

पुलिस टीम ने ग्राम दारंग से आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री के लिए ले जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा), सहायक उपनिरीक्षक खांडेकर, प्रधान आरक्षक वेंकट रमन पाटले, आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कलोसिया एवं गौरी शंकर रॉय की विशेष व सराहनीय भूमिका रही।

Advertisment

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  फैमिली कोर्ट में महिला वकील का हंगामा, क्लाइंट को धक्का देकर जमीन पर गिराया

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!