Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2025: गुजरात टाइटंस में घातक ऑलराउंडर शनाका की एंट्री, फिलिप्स की जगह मिला मौका, जानें कितनी मिलेगी सैलरी…

Dasun Shanaka Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस ने ग्लेन फिलिप्स के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है. गुजरात ने श्रीलंकाई खिलाड़ी दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है. फिलिप्स आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद टीम ने शनाका को मौका दिया. शनाका ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और कई मौकों पर कमाल दिखा चुके हैं. उनका बैटिंग के साथ-साथ बॉलिंग में भी अच्छा रिकॉर्ड है.

दरअसल गुजरात का आईपीएल 2025 में चौथा मैच हैदराबाद से था. यह मुकाबला 6 अप्रैल को राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया. मैच के दौरान गुजरात के लिए फील्डिंग कर रहे थे. वे फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए. वे इस सीजन में टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. लेकिन हैदराबाद के खिलाफ सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे थे. वे हैदराबाद की पारी के पांचवें ओवर के दौरान मैदान पर आए थे. लेकिन चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर चले गए.

See also  जोनल लेवल खेल प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट प्रर्दशन...

गुजरात टाइटंस शनाका को कितनी देगी सैलरी –

गुजरात ने अब ग्लेन फिलिप्स की जगह शनाका को टीम में शामिल किया है. उन्हें सैलरी के तौर पर 75 लाख रुपए मिलेंगे. शनाका आईपीएल में अभी तक सिर्फ एक बार ही खेल पाए हैं. वे आईपीएल 2023 में गुजरात का हिस्सा थे. उन्होंने इस सीजन में 3 मैच खेले थे.

शनाका का अब तक ऐसा रहा है प्रदर्शन –

Advertisment

शनाका का टी20 रिकॉर्ड शानदार रहा है. वे अभी तक 243 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान 4449 रन बनाए हैं. शनाका ने टी20 में 3 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने इसके साथ ही 91 विकेट भी लिए हैं. शनाका 102 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं. उन्होंने यहां 1456 रन बनाए हैं. इसके साथ 33 विकेट भी झटके हैं. वे श्रीलंका के लिए 71 वनडे मैच खेल चुके हैं. इसमें 1299 रन बनाए हैं. इस दौरान 27 विकेट लिए हैं.

See also  लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी, कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा ब्लैक-लिस्ट करने के दिए निर्देश

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!