Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

iPhone चलाने वालों की मौज, नए अपडेट में मिलेंगे कई मजेदार फीचर्स!

iPhone यूजर्स को नया iOS 26.5 Update देने के लिए तैयारी चल रही है, उम्मीद है कि यह अपडेट 8 जून से शुरू होने वाले WWDC 2026 से पहले आ जाएगा. ये नया सॉफ्टवेयर अपडेट सिक्योर RCS मैसेजिंग, नए प्राइड थीम वाले वॉलपेपर और Apple Maps में अपग्रेड पर फोकस करेगा. अपडेट रिलीज होने के बाद यह अगले हफ्ते से ही कम्पैटिबल डिवाइस तक पहुंचना शुरू हो सकता है.

इस रिलीज के साथ Messages ऐप में RCS सपोर्ट एक बड़ा कदम आगे बढ़ाएगा, क्योंकि Apple RCS चैट्स के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जोड़ने की योजना बना रहा है. यह फ़ीचर सबसे पहले बीटा फ़ॉर्म में आएगा और केवल सपोर्टेड मोबाइल कैरियर के साथ काम करेगा, इसकी उपलब्धता धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी.

See also  विकसित भारत संकल्प यात्रा : 19 दिसम्बर को जिले के प्राथमिक शाला भवन हरदी, ग्राम पंचायत भवन आमापाली, प्राथमिक शाला भवन मोहंदीकला और शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडिल में किया जाएगा शिविर का आयोजन...

Apple के रिलीज नोट्स में बताया गया है कि Messages में RCS कंजर्वेशन को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलेगा, जिससे यूजर्स को चैट्स के लिए ज्यादा प्राइवेसी मिलेगी. हालांकि, RCS के लिए एन्क्रिप्शन सभी के लिए एक साथ ऑन नहीं होगा, इसके बजाय, कंपनी इसे धीरे-धीरे रोल आउट करेगा और पब्लिक लॉन्च से पहले कम्पैटिबल कैरियर्स की एक डिटेल्ड लिस्ट शेयर करेगी. सिक्योर RCS मैसेजिंग के साथ-साथ, iOS 26.5 पर्सनलाइज़ेशन के विकल्पों को भी नया रूप देगा. इसमें एक नया ‘Pride Luminance’ वॉलपेपर पेश किया जाएगा, यूज़र्स इस डिज़ाइन को डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकेंगे.

मैप्स में जुड़ेगा ये फीचर
इस अपडेट के साथ Maps ऐप में Suggested Places फीचर जुड़ने वाला है. यह आस-पास के ट्रेंडिंग जगह और यूजर के रिसेंट सर्च के आधार पर सुझाव दिखाएगा. इन सुझावों का मकसद रोजमर्रा के नेविगेशन को तेज बनाना है, इसके लिए Maps समय के साथ यूजर की आदतों को सीखेगा और ज्यादा रेलेवेंट रास्ते और लोकेशन का सुझाव देगा.

See also  शिवरीनारायण नगर के होटलों की आड़ में हो रहे घिनौना काम, पुलिस विभाग जान कर भी अनजान...

iOS 26 का फोकस डिजाइन और इंटेलिजेंस पर था और इस अपडेट के साथ कंपनी ने लिक्विड ग्लास यूआई, एपल इंटेलिजेंस, Genmoji, लाइव ट्रांसलेशन, इमेजन प्लेग्राउंड जैसे कई फीचर्स को शामिल किया था और अब 26.5 अपडेट का फोकस मैसेजिंग और डिस्कवरी पर होगा.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!