Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Internship Alert: कोल इंडिया में 126 पदों पर इंटर्नशिप का मौका… 15 महीने तक मिलेंगे 22,000 रुपए…

कोल इंडिया ने अपने नियमों में बदलाव किया है। इसका फायदा उन युवाओं को होगा, जो कोल इंडिया या इसकी सहयोगी कंपनियों में इंटर्नशिप करना चाहते हैं। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है।

कोल इंडिया और इससे जुड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका।

अब नियमों में किया गया बदलाव, मिलने वाली राशि बढ़ाई गई।

15 माह की इंटर्नशिप रहेगी, आरक्षण रोस्टर भी लागू होगा।

कोरबा (Internship in Coal India)। कोल इंडिया और इसकी सहयोगी कंपनियों में इंटर्नशिप की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इससे जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाली राशि बढ़ाकर अब 22,000 प्रति माह कर दी गई है। कुल 126 लोगों को मौका मिलेगा।

चार्टर अकाउंटेंट एवं कंपनी सेक्रेटरी में पहले वर्ष पास करने वालों के लिए इंटर्नशिप नियम में बदलाव किया है। इंटर्नशिप का समय 15 महीने निर्धारित हुआ है। इंटर्नशिप के लिए 126 लोगों को मौका मिलेगा। इसमें आरक्षण रोस्टर भी लागू होगा।

Advertisment

कोल इंडिया ने बदले पुराने नियम

See also  होर्मुज स्ट्रेट संकट गहराया! ट्रंप ने सात देशों से मांगी सैन्य मदद, कई देशों ने नहीं दिया जवाब

कोल इंडिया प्रबंधन ने हाल ही में अपने कई पुराने नियमों में बदलाव किया है।

अधिकारियों के साथ कर्मचारियों के आश्रितों को भी नौकरी में राहत दी गई है।

कोयला अधिकारियों के आश्रितों को अनुकंपा पर नियोजन में बड़ी राहत दी गई है।

अब किसी आश्रित के नौकरी में रहने पर भी दूसरे आश्रित को अनुकंपा मिलेगी।

पहले परिवार का सदस्य कहीं नौकरी में है, तो दूसरे आश्रित को नौकरी नहीं मिलती थी।

आयु 45 वर्ष से कम आयु की शर्त

संशोधित नीति के अनुसार, यदि किसी अधिकारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके पति या पत्नी के पास अनुकंपा पर नौकरी का विकल्प होगा। शर्त यह होगी कि आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। 18 वर्ष से अधिक और 35 वर्ष से कम आयु वाले अधिकारियों के आश्रितों को भी अनुकंपा पर नौकरी दी जाएगी।

See also  IND vs ENG: दुबे के कन्कशन के तौर पर हर्षित राणा के खेलने पर मचा बवाल, वॉन और बटलर ने उठाए सवाल, फैंस भी भड़के...

आश्रित बेटा या बेटी 18 वर्ष पूरा होने के बाद ही अनुकंपा पर नौकरी के लिए योग्य होंगे। कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन लंबे समय से यह मांग करता रहा है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!