Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर पुलिस द्वारा “विश्वास”जन जागरूता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को दी गई जानकारी…

जांजगीर पुलिस द्वारा “विश्वास”जन जागरूता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को दी गई जानकारी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल भैसो पामगढ़ में शिक्षक- शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं को सायबर क्राइम, यातायात सुरक्षा, महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति एप्स की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं एवम उपस्थित परिजानो को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में जानकारी दी जा रही है। घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी गई।

जिला पुलिस द्वारा बढ़ते अपराधो पर अंकुश लगाने के लिए तथा वर्तमान समय पर बढ़ते अपराधो को दृष्टिगत रखते हुयें, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में ज़िले में “विश्वास” जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा अपराधों से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करते हुये जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस द्वारा स्वामी आत्मानंद भैसो स्कूल मुलमुला में उपस्थित छात्र- छात्राओं, शिक्षकों को अर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक IUCAW द्वारा सायबर सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग तथा घरेलु हिंसा, बाल विवाह एवं नशापान के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक जाजगीर द्वारा यातायात सुरक्षा, बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। रीना नीलम कुजूर महिला सेल प्रभारी जांजगीर द्वारा अभिव्यक्ति एप्स, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित महिलाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी दी जाकर अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया।आरक्षक चिरंजीव कमलेश द्वारा सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में जानकारी दी गई।उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन अर्चना झा अति पुलिस अधीक्षक IUCAW,  प्रदीप कुमार जोशी रक्षित निरीक्षक, रीना नीलम कुजूर महिला सेल प्रभारी, आर. चिरंजीव कमलेश जांजगीर का विशेष योगदान रहा है।

See also  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!