Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सायबर जन जागरूकता एवं यातायात नियमो के संबंध में लोगों को दी गई जानकारी…

जांजगीर-चांपा। सायबर अपराध, सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
किसी भी व्यक्ति के साथ अपना पिन अथवा ओटीपी शेयर ना करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करें।
किसी भी अनजान व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेेस्ट एक्सेप्ट ना करें। पी.एम. किसान योजना एपलीकेशन संबंधी वाट्सएप मैसेज आने पर डाउनलोड ना करें।
टेलीग्राम में टास्क के नाम पर एवं अधिक लाभ देने वाले शेयर ट्रेडिंग से सावधन रहे। ऑनलाईन शांपिग हेतु अधिकृत शापिंग साईड का उपयोग करने की सलाह दी गई। शराब पीकर वाहन नहीं चलाने एवं तीन सवारी मोटर सायकल नहीं चलाने के संबंध में जानकारी दी गई।
 वर्तमान समय में बढ़ते सायबर अपराधो को संज्ञान में लेते हुए उचित बचाव के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में सायबर जन जागरूकता एवं यातायात नियमों का पालन करने संबंधी कार्यक्रम का आयोजन 25 मार्च 2025 को थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम जर्वे च में आयोजित किया गया।
 उपरोक्त कार्यक्रम में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आयोग कटिबद्ध : राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह, बस्तर संभाग के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों की बैठक लेकर बेहतर व सुव्यवस्थित ढंग से निर्वाचन सम्पन्न कराने के दिए निर्देश, नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2024...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!