Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भारतीय नौसेना ने फिर दिखाया दम, एंटी-शिप फायरिंग का वीडियो देखे…

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनातनी के बीच भारतीय नौसेना ने एंटी-शिप फायरिंग का वीडियो शेयर किया है। भारतीय नौसेना ने अभ्यास के लिए कई एंटी-शिप फायरिंग की हैं, जिनके वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि जहाज से लॉन्च होने के बाद मिसाइल लक्ष्य की पहचान करती है और उसकी तरफ बढ़ती है। मिसाइल जिल चीज का पीछा कर रही है, वह अपनी दिशा बदलती है तो मिसाइल की भी दिशा बदल जाती है। अंत में मिसाइल अपने लक्ष्य को खत्म करने के बाद ही महासागर के पानी में गिरती है।

See also  Fateh BO Day 2 : बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई सोनू सूद की ‘फतेह’, वीकेंड पर भी नहीं मिला खास रिस्पॉन्स...

भारतीय नौसेना के ये वीडियो पाकिस्तान की हालत पतली करने के लिए काफी हैं। इन वीडियो को शेयर करते हुए भारतीय नौसेना की तरफ से बताया गया कि भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की।

पूरी तरह तैयार है इंडियन नेवी

एंटी-शिप फायरिंग के वीडियो शेयर करते हुए यह भी लिखा गया कि भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के लिए तैयार है। भारतीय नौसेना भरोसेमंद है और भविष्य में किसी भी तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। भारतीय नौसेना के जिन जहाजों ने एंटी शिप फायरिंगह का अभ्यास किया है, वे सभी जहाज अरब सागर में तैनात हैं। भारत के गुजरात और पाकिस्तान के कराची की सीमा अरब सागर से ही लगती है।

See also  महिला समिति द्वारा श्री रामलला की निकाली गई भव्य झांकी...

भारत और पाकिस्तान के बीच ताकत दिखाने की होड़

Advertisment

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने पाकिस्तान को लेकर कई कड़े फैसले लिए हैं। इसके बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि दोनों देशों की सेनाएं शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!