Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Indian Army Chief News : सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को पद से हटाने का सोशल मीडिया दावा फर्जी; सरकार ने किया खंडन

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जनरल उपेंद्र द्विवेदी को ‘चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ’ के पद से हटाने का एक भ्रामक दावा तेजी से प्रसारित हो रहा है। भारत सरकार द्वारा इस दावे को पूरी तरह से फेक (Fake) और बेबुनियाद करार दिया गया है। आधिकारिक स्पष्टीकरण के अनुसार, सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

30 जून 2024 से कमान संभाल रहे हैं जनरल द्विवेदी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 30 जून 2024 को भारतीय सेना की कमान संभाली थी और वे वर्तमान में भी इस पद पर पूरी सक्रियता के साथ कार्यरत हैं। उनके कार्यकाल को लेकर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह से आधारहीन हैं।

See also  चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एक हार का सामना कर चुकी पाकिस्तानी टीम दबाव में, रविवार को भारत से है मुकाबला...

सत्यापन के बिना संदेश साझा न करने की अपील नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना वेरिफाई किए किसी भी संदेश को साझा न करें। सही और सटीक जानकारी के लिए केवल भरोसेमंद आधिकारिक स्रोतों और भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर ही भरोसा करना चाहिए।

संदेह होने पर यहाँ करें संपर्क यदि किसी को केंद्र सरकार से जुड़ा कोई भी संदिग्ध मैसेज, फोटो या वीडियो मिलता है, तो उसकी सच्चाई जानने के लिए उसे आधिकारिक जांच हेतु भेजा जा सकता है। इसके लिए WhatsApp (+91 8799711259) या Email (factcheck@pib.gov.in) के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!