Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

भारत ने यूक्रेन में शांति बहाली के प्रयासों का किया समर्थन

नई दिल्ली,06 सितम्बर। यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के अपने रुख को दोहराते हुए भारत ने शुक्रवार को क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के हालिया प्रयासों की सराहना की और उम्मीद जताई कि सभी संबंधित पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, हम यूक्रेन में शांति स्थापित करने की दिशा में हाल के सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। हमें आशा है कि सभी पक्ष रचनात्मक ढंग से आगे बढ़ेंगे। भारत संघर्ष के शीघ्र अंत और स्थायी शांति की स्थापना का समर्थन करता है।

इससे पहले चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष समाधान की हालिया कोशिशों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरी मानवता युद्ध के अंत और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता की बहाली चाहती है।

See also  मकान अंदर घुसकर चोरी करने वाले 4 विधि से संघर्षरत बालक को संप्रेषण गृह भेजा गया,  जांजगीर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही....

पीएम मोदी ने कहा, हम संघर्ष के समाधान की दिशा में हाल के प्रयासों का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष रचनात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे। हमें इस संघर्ष को जल्द समाप्त करने के रास्ते निकालने होंगे ताकि क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बहाल हो सके। यह पूरी मानवता की मांग है।

एससीओ शिखर सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण में पुतिन ने भी कहा कि वह यूक्रेन संकट के समाधान में भारत और अन्य रणनीतिक साझेदारों के प्रयासों को अत्यधिक महत्व देते हैं।

Advertisment

प्रधानमंत्री मोदी लगातार यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और इससे जुड़ी सभी कोशिशों का समर्थन करते रहे हैं। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पीएम मोदी को फोन कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूरोपीय नेताओं के साथ हुई वार्ता की जानकारी दी थी।

See also  CG NEWS: पुलिस ने मारी रेड, हाथ काटते मिला प्रेमी जोड़ा, नशा, 32 लोग हिरासत में...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!