Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट के बीच मैदान में नहीं उतरा ये खिलाड़ी, सामने आई बड़ी वजह

नई दिल्ली,12अक्टूबर : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है. लेकिन मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के एक युवा खिलाड़ी फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. ये खिलाड़ी प्लेइंग 11 का हिस्सा भी है और पहली पारी में बल्लेबाजी भी की. ऐसे में अब इस खिलाड़ी पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

मैदान में नहीं उतरा भारत ये खिलाड़ी
भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट मैच के तीसरे दिन साई सुदर्शन भारत के लिए मैदान पर नहीं उतरे, जिससे फैंस की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, साई सुदर्शन को मुकाबले के दूसरे दिन फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी, जिसके चलते तीसरे दिन उन्हें मैदान पर नहीं उतारा गया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, एहतियात के तौर पर यह भारतीय क्रिकेटर मैदान पर नहीं उतरा है और फिलहाल वह बिल्कुल ठीक है.

See also  कलेक्टर ने शैक्षणिक स्तर में सुधार और गुणवत्ता लाने संकुल प्राचार्य , शैक्षिक समन्वयकों तथा एफ एल एन प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों की ली मैराथन बैठक...

क्रिकबज की ओर से दिए गए अपडेट में कहा गया, ‘साई सुदर्शन को दूसरे दिन कैच लेने के प्रयास में चोट लग गई थी. एहतियात के तौर पर वह आज मैदान पर नहीं उतरे हैं. चोट गंभीर नहीं है और वह ठीक हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है.

कैच पकड़ते समय लगी थी चोट
बता दें, वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करते हुए सुदर्शन के हाथ में गेंद लग गई थी. बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने एक जोरदार स्वीप शॉट खेला था, जिसके चलते गेंद सीधा सुदर्शन के हाथ पर जा लगी थी, दिलचस्प बात यह है कि इतनी जोर से गेंद लगने के बावजूद उन्होंने गेंद को लपक लिया था. लेकिन गेंद हाथ पर इतनी जोर से लगी कि फिजियो को तुरंत उनका इलाज करना पड़ा और वह मैदान से बाहर चले गए थे.

See also  CG NEWS : चार हार्डकोर इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

इससे पहले साई सुदर्शन ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी और अर्धशतक भी जड़ा था. सुदर्शन ने 165 गेंदों पर 87 रन बनाए थे, हालांकि वह शतक जड़ने से चूक गए थे. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान यशस्वी जायसवाल के साथ दूसरे विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी भी की थी.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!