Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा पहला T20I मुकाबला, नोट कर लीजिए टाइम, नहीं तो छूट जाएगा मैच

India vs South Africa T20I Match Time: टेस्ट और वनडे के बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने जा रही हैं। जहां एक ओर टेस्ट सीरीज पर साउथ अफ्रीका ने कब्जा किया था, वहीं वनडे सीरीज भारतीय टीम ने अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। अब देखना होगा कि टी20 सीरीज में कौन सी टीम आगे निकलती है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि पहला मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा। अगर आपको जानकारी नहीं होगी तो मैच छूटने की पूरी संभावना है।

9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा टी20 सीरीज का पहला मुकाबला
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसका पहला मुकाबला 9 दिसंबर यानी मंगलवार को होगा। ये मैच कटक में खेला जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालते हुए नजर आएंगे, वहीं शुभमन गिल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। सीरीज अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम है। इससे दोनों टीमें अपनी अपनी तैयारियों का जायजा ले पाएंगी।

See also  पीएम मोदी की सोना नहीं खरीदने की अपील के समर्थन में उतरा छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन, प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी बोले- अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला टी20 मैच शाम को सात बजे से खेला जाएगा
अब बात करते हैं मैच के शुरू होने की। पहला टी20 इंटरनेशनल मैच कटक में होगा और इसके शुरू होने का वक्त शाम सात बजे का है। यानी पहली बॉल ठीक सात बजे डाल दी जाएगी। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा। रात करीब 11 बजे के करीब मैच खत्म भी हो जाएगा। इसलिए बहुत ज्यादा देर तक जाने की भी जरूरत नहीं होगी। अच्छी बात ये है कि सभी मैच एक ही वक्त पर होंगे, इसलिए आपका टाइम टेबल भी ज्यादा बदला नहीं जाएगा।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता, आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग बच्ची के ऑपरेशन में डॉक्टर्स ने बताया डेढ़ लाख का खर्च..मुख्यमंत्री को जनदर्शन में पता चलते ही एक घंटे के अंदर मिला चेक...

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर।

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम: एडन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, क्विंटन डी कॉक, डोनोवन फरेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्खिया।

Advertisment

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20 मैच : 9 दिसंबर : कटक
दूसरा टी20 मैच : 11 दिसंबर : चंडीगढ़
तीसरा टी20 मैच : 14 दिसंबर : धर्मशाला
चौथा टी20 मैच : 17 दिसंबर : लखनऊ
पांचवां टी20 मैच : 19 दिसंबर : अहमदाबाद

See also  श्रैयस राठौर ने अर्जित किए 99.50 फीसदी अंक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!