Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राजधानी के दो बड़े कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, इंदौर-मुंबई समेत कई शहरों में पहुंची है टीम

भोपाल,02 सितम्बर। मंगलवार 2 सितंबर की सुबह राजधानी के दो बड़े कारोबारियों के घर आईटी ने छापामार कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार सर्जिकल सामान बनाने वाले राजेश गुप्ता और कंप्यूटर के थोक व्यापारी मनोज गुप्ता के घरों पर सुबह 6 बजे से ये कार्रवाई जारी है।

आयकर विभाग ने भोपाल, इंदौर, मुंबई सहित कई शहरों में एक साथ तीस से अधिक ठिकानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड (SHMPL) और इंदौर में उसके सहयोगी संस्थानों पर की गई है।

गौतम नगर में चल रहा है मेन ऑफिस

भोपाल में गौतम नगर के मकान नंबर सी-25 में साइंस हाउस का मेन ऑफिस 1994 से संचालित हो रहा है। कंपनी देशभर में मेडिकल उपकरण की सप्लाई करती है। इसके अलावा ये डायग्नोस्टिक सर्विस भी देती है। पैथालॉजी लैब और निजी अस्पताल की सेवाएं भी इनके द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं। फिलहाल दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

See also  पुलिस ऐसे कार्य करें जिसमें जनता में विश्वास व अपराधियों में भय व्याप्त हो : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनके आवास व आधारभूत संरचना की शीघ्र कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश...

कंप्यूटर थोक व्यापारी के ठिकानों पर IT की Raid

Advertisment

मध्यप्रदेश की राजधनी भोपाल में अयोध्या बायपास स्थित कंप्यूटर थोक व्यापारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने आज सुबह से छापेमारी की बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, IT की टीम ने शहर में 6 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ रेड की है। टीम व्यापारी से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। सुबह से ये कार्रवाई जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!