Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अंबागढ़ चौकी में फास्ट ट्रैक कोर्ट का उद्घाटन, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने बताया न्याय प्रणाली में अहम कदम…

सुदूर पहाड़ी वनांचल स्थित अंबागढ़ चौकी में 29 मार्च को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने जिला एवं अपर न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) का वर्चुअल शुभारंभ किया. इस अवसर पर पोर्टफोलियो न्यायाधीश राजनांदगांव न्यायमूर्ति संजय एस. अग्रवाल वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे.

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने कहा कि अंबागढ़ चौकी प्राकृतिक सौंदर्य एवं संसाधन से परिपूर्ण वनांचल क्षेत्र है, किन्तु अंबागढ़ चौकी के क्षेत्र के निवासियों को न्याय प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय राजनांदगांव तक 100 से 150 किलोमीटर तक लंबा सफर तय करना पड़ता था, अंबागढ़ चौकी में जिला एवं अपर न्यायाधीष न्यायालय का शुभारंभ होने के पश्चात सुदूर वनांचल के पक्षकारों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों व अधिवक्ताओं के लिए न्याय सुलभ प्राप्त हो सकेगा.

See also  Health Tips: जानें औषधीय गुणों से भरपूर आंवला की कैसी होती है तासीर?...

मुख्य न्यायाधिपति ने कहा कि अंबागढ़ चौकी में फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना समय की जरूरत थी, न्यायालय के प्रारंभ होने से सुदूर वन क्षेत्रों के उन निवासियों को अत्यंत सुविधा होगी, जो 100 से 150 किलोमीटर दूर से अपने प्रकरणों की सुनवाई के लिए जिला राजनांदगांव जाते थे, और समय अधिक हो जाने से उनकी वापसी बेहद मुश्किल हो जाती थी.

मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा इस अवसर पर न्यायालय में पदस्थ किए गए न्यायाधीश एवं न्यायालय के कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने न्यायिक कार्य एवं व्यवहार से क्षेत्र के निवासी, पक्षकार एवं अधिवक्तागण की अपेक्षाओं की पूर्ति करने हेतु शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्राप्त कराने के लिए सहायक होंगे.

See also  IPL 2025 Date : चैंपियंस ट्रॉफी के रोमांच के बाद IPL का लगेगा तड़का, इस दिन से क्रिकेट के महाकुंभ की होगी शुरुआत, जानें तारीख…

उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा दो वर्ष पूर्व 29 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधिपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था. मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा अपनी पदस्थापना के तत्काल बाद से छत्तीसगढ़ न्यायपालिका में अधोसंरचना के विकास पर जोर दिया गया.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!