Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सक्ती विधानसभा: भाजपा दावेदारों की सूची में उमा राजेन्द्र राठौर पहले पायदान पर, सतत जन संपर्क कर मतदाताओं के करीब पहुंची जिला पंचायत सदस्य, हाईकमान ने यदि जिम्मेदारी दी तो विजयश्री से रोक पाना मुश्किल…

सक्ती विधानसभा: भाजपा दावेदारों की सूची में उमा राजेन्द्र राठौर पहले पायदान पर

सतत जन संपर्क कर मतदाताओं के करीब पहुंची जिला पंचायत सदस्य

हाईकमान ने यदि जिम्मेदारी दी तो विजयश्री से रोक पाना मुश्किल

 

Advertisment

जांजगीर-चांपा। सक्ती विधानसभा में दावेदारों की लंबी सूची में अपने आपको पहले पायदान पर पहुंचाने वाली जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर अब मतदाताओं के करीब पहुंच गयी है। कयास यही लगाया जा रहा है कि हाईकमान इस बार उमा राजेन्द्र राठौर पर भरोसा जतायेगी। पहली बार जिला पंचायत सदस्य का टिकट मिलते ही उमा राठौर ने भारी मतों से जिला पंचायत सदस्य बनी है। सदस्य के रूप में अपने क्षेत्र ही नही बल्कि पूरे सक्ती विधान सभा में सतत जन संपर्क बनाये हुए है। विधान सभा चुनाव का समय नजदीक आते ही भाजपा में दावेदारों की लंबी फेहरिस्त बनी है। ऐसे में अपने आप को आगे रखना या मतदातों के जुबां पर अपना नाम दर्ज कराना यह अपने आप में एक उपलब्धि से की नही है। लिहाजा भाजपा हाईकमान किस पर दांव खेलेगी यह वक्त ही बतायेगा लेकिन इससे पहले ही उमा राजेन्द्र राठौर ने अपनी विधान सभा की दावेदारी कर अपनी योग्यता साबित कर ली है। उल्लेखनीय है कि सक्ती विधानसभा से टिकट के दावेदारों के रूप में उमा राजेंद्र राठौर जिला पंचायत सदस्य ने अपनी दावेदारी प्रबल कर दी है जो पिछले कई महीनों से ना केवल देश की राजधानी दिल्ली से संघ कार्यालय नागपुर में प्रदेश की राजधानी रायपुर में भी भाजपा के बड़े नेताओं से निरंतर संपर्क कर टिकट के लिए माहौल बना रही है इतना ही नहीं बल्कि अपने सक्ती विधान सभा में जगह-जगह फ्लेक्सी तथा वॉल पेंटिंग का कार्य कर जनता को भारतीय जनता पार्टी में जोडऩे का प्रयास कर रही है साथ ही भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर प्रगाण संबंध बनाना प्रारंभ कर दिए हैं वर्तमान में अपने सक्ती विधानसभा में निवासरत केंद्रीय राठौर समाज के वर्तमान महासचिव महेंद्र प्रताप राठौर एवं पूर्व महासचिव राजेंद्र राठौर, गणपत राठौर, अर्जुन सिंह राठौर तथा नंदौर खुर्द से जीवन राठौर, घनश्याम राठौर पोरथा से श्याम राठौर सेंदरी से विश्वनाथ राठौर अनिल राठौर एवं सभी समाज के प्रमुखों लोगों से संपर्क कर आम मतदाताओं के बीच भी संपर्क गहरा बना लिया है। इतना ही नहीं पार्टी के विभिन्न बैठकों आयोजनो एवं उनकी गतिविधियं तेज हो गई है ज्ञात हो कि उमा राजेंद्र राठौर हमेशा से भारतीय जनता पार्टी में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते आ रही है वह अपने जीवन में बचपन से लेकर अभी तक भाजपा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है उमा राजेंद्र राठौर को जिला पंचायत चुनाव में भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ी थी जिसमें उन्होंने विजय हासिल की और भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में जिला महामंत्री महिला मोर्चा का दायित्व निभा रही है और भारतीय जनता पार्टी में समर्पित होकर एक सिपाही की तरह अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रही है वर्तमान में राठौर समाज की कार्यकारिणी सदस्य है। अपकों बता दे कि सक्ती विधानसभा में राठौर बाहुल्य है। उमा राठौर पार्टी एवंं समाज में अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते आ रही है भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से सक्रियता को ध्यान में रखते हुए उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से सक्ती विधानसभा से टिकट देने की मांग करने लगे हैं उमा राजेंद्र राठौर सिवनी ग्राम की निवासी है जो सक्ती विधानसभा में सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है जहां 8000 मतदाता है और उनके विभिन्न समुदाय के लोगों से अच्छे संबंध है इन्हीं संबंधों का विशेष लाभ मिलेगा इन्हीं कारणों से अन्य नेताओं से अधिक वोट पाने की उम्मींद है इसी कारण से वह टिकट की मांग कर रही है।

See also  राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!