Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

03 माह में जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत जिले के 183 गुम महिला-पुरूष एवं गुम बालक-बालिकाओं को पतासाजी कर बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता…

जांजगीर-चांपा। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार थाना, चौकी स्तर पर विशेष अभियान के तहत् टीम गठित कर गुम महिला-पुरुष एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की पतासाजी हेतु दीगर राज्य एवं छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में पुलिस टीम को भेजा गया था।
जिले में गुम बालक-बालिका एवं गुम महिला-पुरुष होने की सूचना को दस्तयाबी करने हेतु गंभीरता को लेते हुए विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा द्वारा गुम इंसान एवं अपृहत बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें अभियान के तहत् 01 मई 2024 से 31 मई 2024 तक (03 माह) में जिले में गुम बालक-बालिका, गुम महिला-पुरुष की दस्तायाब हेतु थाना, चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा जम्मू कश्मीर, तमिलनाडू, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, आगरा एवं अन्य राज्यों से तथा छ.ग. के अलग-अलग जिलों से बरामद कर दस्तयाब किया गया है। जिसमें थाना अकलतरा पुलिस द्वारा 24 मई 2024 को अपहृत बालिका को राजस्थान से थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा 30 मई 2024 को अपहृत बालिका को उत्तराखण्ड से तथा थाना पामगढ पुलिस द्वारा अपहृत बालिका को गुजरात से सकुशल बरामद किया जाकर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया है।
इसी प्रकार जिले के 10 बालक एवं 38 बालिका को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाकी जी जा रही है। तथा जिले के 43 पुरूष एवं 92 महिलाओं गुम इंसान के प्रकरणों को भी दस्तयाब किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 183 अपहत बालक-बालिका एवं गुम पुरुष-महिला की पतासाजी कर दस्तयाबी किया गया है।

See also  शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्रों को पाठ्यक्रम अवधि के दौरान निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी करना प्रतिबंधित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!