Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रायपुर में CM साय पुलिस अधिकारियों से बोले – संगठित अपराध पर सख़्ती से कार्रवाई करें, कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में सीएम साय ने सख़्त लहजे में कहा – “भू माफ़िया की सक्रियता और अवैध शराब बिक्री में पुलिस संरक्षण, ये बंद कराइए…

 

रायपुर में CM साय पुलिस अधिकारियों से बोले –

संगठित अपराध पर सख़्ती से कार्रवाई करें,
कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में राजनांदगांव और रायपुर रेंज से चर्चा में सीएम साय ने सख़्त लहजे में कहा – “भू माफ़िया की सक्रियता और अवैध शराब बिक्री में पुलिस संरक्षण, ये बंद कराइए।”

अपराधियों का इकोसिस्टम तोड़ें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि, अपराधियों पर कार्रवाई इस तरह हो कि, उनका इकोसिस्टम टूट जाए। साय ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि, गश्त विशेषकर रात की गश्त पूरी सजगता से हो इसका ध्यान रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि, पुलिस पेट्रोलिंग सतत और समय पर नागरिकों के लिए मौजूद हो यह बेहद जरूरी है। सीएम साय ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से कहा है कि, किसी भी रूप में सक्रिय संगठित अपराध को प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे समाप्त करें।

Advertisment

इकोसिस्टम तोड़ने के मायने

See also  ज्यादा उड़ने की जरूरत नहीं… गौतम गंभीर की हर्षित राणा को दो टूक

अपराधियों को कई बार प्रभावशालियों का संरक्षण मिलता है। इस संरक्षण में अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती और उनका अपराध जारी रहता है। यही अपराधियों का इकोसिस्टम है। सीएम साय ने जब यह कहा कि, इकोसिस्टम तोड़िए तो इसके मायने यह हैं कि, अपराधियों पर सख़्ती से कार्रवाई करें और किसी भी सिफ़ारिश पर ध्यान नहीं देना है।

राजधानी की छवि धूमिल हुई है

एसपी कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में जब रायपुर रेंज की बारी आई तो सीएम साय ने कहा – “हालिया कुछ घटनाओं से राजधानी की छवि धूमिल हुई है। रायपुर प्रदेश की राजधानी है, यहाँ की पुलिस को सर्वोत्तम होना ही होगा।”

See also  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा खासा उत्साह, सभी वर्ग के लोगों के किया योगाभ्यास, वसुधैव कुटुम्बकम् के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों ने योग को दिलाया वैश्विक दर्जा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल...

राजधानी में भू माफिया की सक्रियता की शिकायत से क्या समझें?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में भू माफिया के समूहों के द्वारा सरकारी और निजी ज़मीनों पर क़ब्ज़े की बढ़ती शिकायतों पर दो टूक अंदाज़ में सवाल किया – “भू माफिया की सक्रियता की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, इसे क्या समझें?” सीएम साय ने निर्देशित किया – “राजस्व और पुलिस मिल कर प्राथमिकता में इस पर नियंत्रण करें।”

राजनांदगांव रेंज पर भी बरसे सीएम साय

राजनांदगांव रेंज के कुछ ज़िलों में पुलिसिंग को लेकर मुख्यमंत्री साय ने अपनी नाराज़गी खुल कर ज़ाहिर की। उन्होंने अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने की ताकीद की। मुख्यमंत्री ने कहा – “कई जगहों में जांच को लेकर आक्रोश है, क्योंकि शिकायत की जांच ढंग से नहीं होती है। कई जगहों पर अधिकारी ही नहीं पहुँचते। ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।” सीएम साय ने सवालिया अंदाज में पूछा – “अवैध शराब बिक्री की बहुत शिकायत है, और उस बिक्री पर पुलिस संरक्षण की शिकायतें भी हैं। इसे तुरंत सख़्त तेवर में खत्म कराइए।”

See also  भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सौंपा चेक, राज्य में पहली बार किसी खिलाड़ी को दी गई है इतनी बड़ी प्रोत्साहन राशि

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!