Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर चांपा में 2 सहायक राजस्व सहित 6 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ले रहे थे नियमितीकरण का लाभ , खुलासे के बाद गिरी गाज…

जांजगीर चांपा में 2 सहायक राजस्व सहित 6 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ले रहे थे नियमितीकरण का लाभ , खुलासे के बाद गिरी गाज

 जांजगीर-चांपा। जिला के अकलतरा नगर पालिका में 6 कर्मचारियों की बर्खास्तगी का मामला सामने आया है दरअसल 2 सहायक राजस्य सहित 6 कर्मचारियों को सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। जानकरी के अनुसार तत्कालीन सीएमओ ने इन कर्मचारियों को नियम विरुद्ध नियमितीकरण का लाभ दे रहे थे जिसका भांडा फूटने के बाद सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से 2 सहायक राजस्व निरीक्षक सहित 6 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है

जानकारी के मुताबिक पूरा प्रकरण अकलतरा नगर पालिका का है। बताया जा रहा है कि यहां नगर पालिका की पीआईसी की मीटिंग हुई थी, जिसमें 6 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जिनमें सहायक राजस्व निरीक्षक नन्दकुमार यादव, कल्याण दास सहित प्लंबर के पद पर कार्यरत प्रमोद चंद कुर्रे, पंप ऑपरेटर रामरतन यादव, श्रीकांत दुबे और इलेक्ट्रीशियन शंकरलाल सेन पूर्व में दैनिक वेतन भोगी के पद पर कार्यरत थे।

See also  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ टीम ने दिखाया हुनर, भोपाल में 16 बालक-बालिकाओं ने योग कलाओं का किया प्रदर्शन...

सीएमओ राजेश गुप्ता के कार्यकाल में उठा रहे थे लाभ

Advertisment

दरअसल तत्कालीन सीएमओ राजेश गुप्ता के कार्यकाल में इन सभी कर्मचारियों का नियम विरुद्ध तरीके से दैनिक वेतन भोगी से नियमितीकरण हुआ था। इस खुलासे के बाद पीआईसी ने इस मामले में फैसला लिया था। जिसके बाद मौजूदा सीएमओ सौरभ तिवारी ने तत्काल नियम विरूद्ध नियमितीकरण का लाभ लेने वाले सभी 6 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!