Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना नवागढ़ क्षेत्र के अलग-अलग प्रकरणों में 02 अपहृत बालिका एवं 01 गुम युवती को महाराष्ट्र एवं रायपुर से बरामद करने में मिली सफलता, थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान के तहत थाना नवागढ़ क्षेत्र के अलग-अलग प्रकरणों में 02 अपहृत बालिका एवं 01 गुम युवती को महाराष्ट्र एवं रायपुर से बरामद करने में थाना नवागढ़ पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जांजगीर चांपा के निर्देशन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम के अंतर्गत  गुम बालक- बालिकाओं का दस्त्याबी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमे थाना नवागढ़ अलग-अलग प्रकरण में गुम बालिकाओं एवं एक गुम युवती का महाराष्ट्र एवं रायपुर तरफ जाने का सूचना प्राप्त हुआ था जो थाना नवागढ़ से टीम बनाया गया। जिसमे एएसआई हीरालाल एक्का, आरक्षक बलराम यादव के टीम को महाराष्ट्र तरफ रवाना किया गया जहां पर पहले प्रकरण की 15 वर्षीय अपहृता दिनांक 16 मई 24 को बिना बताए अपने घर से अज्ञात व्यक्ति के बहलाने फुसलाने से कही चली गई थी जिस पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक  178/24 धारा 363 ipc कायम कर विवेचना में लिया गया। अपहृता का लोकेशन महाराष्ट्र तरफ मिलने से   टीम के द्वारा महाराष्ट्र अहमदनगर में बरामद किया गया पूछताछ पर अपहृता के द्वारा बताया गया की अपहृता के गांव में ग्राम छिर्रा का आरोपी कबीर बंजारे द्वारा शादी करने का झांसा देकर, बहला फुसलाकर भगा के ले गया था। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में धारा 363, 366, 376 भादवि एवम 4, 6 पाक्सो एक्ट कायम कर आरोपी कबीर बंजारे निवासी छिर्रा को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
एक अन्य प्रकरण में अपहृता दिनांक 11 जून 24 को अपने गांव से बिना बताए कही चली गई थी जिस पर से थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 211/24 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया 15 वर्षीय अपहृता को रायपुर अपने सहेलियों के साथ कमाने चली गई थी जो बाद में खुद घर में बताई की रायपुर में काम नही मिला वापस आना चाह रही है सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस के द्वारा रायपुर से घर वालो के साथ जाकर वापस लाया गया, व बरामद किया जाकर उसके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जाकर प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
 थाना नवागढ़ के एक अन्य प्रकरण में गुम इंसान युवती जो दिनांक 02 मई 24 को बिना बताए अपने घर से चली गई थी जिसकी सूचना पर थाना नवागढ़ में गुम इंसान क्रमांक 35/24 कायम कर जांच में लिया गया था। गुम युवती की रहने की सूचना महाराष्ट्र के जलगांव में मिला जो नवागढ़ से टीम बनाकर भेजा गया था जिसे जलगांव महाराष्ट्र से बरामद जाकर प्रकरण में विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, हीरालाल एक्का, महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर, आर. बलराम यादव, कुलदीप खूंटे एवं साइबर सेल से विवेक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

See also  IND vs PAK Asia Cup 2025 Final: एशिया में कायम रहेगी भारत की बादशाहत? दुबई में आज पाकिस्तान से टक्कर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!