Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़: उफनते नाले में बही कार, 3 लोगों ने तैरकर बचाई जान…

सारंगढ़,24 सितम्बर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विक्रम पाली नाले को पार कर रही एक कार तेज बहाव में बह गई। कार के अंदर सवार 3 लोग भी बह गए, जिन्होंने तैरकर अपनी जान बचाई। घटना बरमकेला थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नालों में दो से तीन फीट ऊपर पानी बह रहा है। सारंगढ़ के बरमकेला क्षेत्र में बुधवार को विक्रम पाली नाले में एक कार बह गई। कार में सवार तीन लोग बरमकेला से प्रकाशपुर ओडिशा जा रहे थे।

कार सवारों ने नहीं मानी सलाह

ग्रामीणों ने उन्हें नाला पार नहीं करने की सलाह दी थी। लेकिन उन्होंने नहीं मानी। कार बहने के बाद तीनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। यह नाला ओडिशा राज्य को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। यहां का पुल कई सालों से अधूरा पड़ा है। इस मुद्दे को सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने विधानसभा सत्र में उठाया था। उन्होंने पुल निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की थी।

Advertisment

बिलाईगढ़ में भी स्थिति चिंताजनक है। नगर के पुल पर दो फीट ऊपर पानी बह रहा है। इससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और थाने का रास्ता बंद हो गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों को आवागमन न करने की सलाह दी है। सुरक्षा के लिए पुलिस मौके पर तैनात है।

See also  बलात्कार के गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को कोरिया पुलिस ने गोयनी बॉर्डर से किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!