Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा में दिनदहाड़े लूट: बाइक सवार बदमाशों ने महिला की सोने की चेन छीनी

कोरबा,06 सितम्बर। जिले में एक व्यवसायी अशोक अग्रवाल और उनकी पत्नी संतोषी अग्रवाल भगवान गणेश का दर्शन करने निकले थे। तभी बाइक सवार दो युवकों ने संतोषी अग्रवाल की सोने की चेन पलक झपकते ही छीन ली। घटना सप्तदेव मंदिर के पास की है, जहां अशोक अग्रवाल और उनकी पत्नी पहुंचे ही थे कि बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। अब पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। घटना में ढाई तोले सोने की चेन लूटी गई है।

See also  अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर लगातार की जा रही कार्यवाही...

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं और उनकी तलाश जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!