Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अमलीडीह में अवैध राखड़ का अंभार, नदी किनारे बिना अनुमति गिराया जा रहा है राखड़…

अमलीडीह में अवैध राखड़ का अंभार, नदी किनारे बिना अनुमति गिराया जा रहा है राखड़…

मालखरौदा। मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमलीडीह में 5 से 6 एकड़ में राखड डंपिंग की जा रही है जोकी ग्राम पंचायत द्वारा निजी जमीन के मालिक को 3 एकड़ का एनओसी दिया गया था लेकिन ट्रांसपोर्टर और जमीन के मालिक मिलकर के शासकीय जमीन में राखड की डंपिंग किया जा रहा है जो कि नदी के किनारे ही सरकारी जमीन पर भारी मात्रा में राखड को गिराया जा रहा है जिससे पानी में भी वह जा रहा है।
ग्राम पंचायत अमलीडीह के प्रस्ताव में सब लिख दिया गया है कि नियम विरुद्ध अगर राखड की डंपिंग की गई तो उसकी जिम्मेदारी ओ खुद होंगे।

See also  Oppo A5 Pro 4G Price in India: टूटने या भीगने पर भी खराब नहीं होगा ओप्पो का ये तगड़ा फोन, फीचर्स जीत लेगा दिल, जानें कीमत...

मालखरौदा में राखड के ट्रांसपोर्टरों ने बिछा रखा है जाल
मालखरौदा के अनेकों गांव में राखड की डंपिंग की जा रही है जिसमें नदी, नाला ,तालाब, शासकीय जमीन ऐसे कोई भी जगह नहीं है। जहां नियम विरुद्ध राखड की डंपिंग की जा रही हो फिर भी जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं। वही बता दें कि ग्राम पंचायत अमलीडीह में नदी के किनारे शासकीय जमीन पर जाखड़ की डंपिंग की जा रही है जो बारिश होते ही सब राखड सीधे नदी में जाएगी फिर भी अनदेखी कर रहे जिम्मेदार नदी किनारे राखड डंपिंग की जा रही है वह नदी में बह करके बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पर 3 एकड़ पर एनओसी जारी किया गया है लेकिन ट्रांसपोर्टर द्वारा मनमानी करते हुए 5 से 6 एकड़ जमीन में गिराया जा रहा है ग्राम पंचायत अमलीडीह में इन दिनों राख को डंपिंग किया जा रहा है। दिन रात राखड़ की डंपिंग की जा रही है जिसे शासकीय जमीन पर राखड गिराई जा रही है।
ट्रांसपोर्टर और जमीन मालिक की साठगांठ से अब सरकारी जमीनों पर भी राखड गिराने का खेल जारी।

See also  भगवान सहस्त्रबाहु के लोक कल्याण के रास्ते पर आगे बढ़ रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर करने की घोषणा, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री...

ग्राम पंचायत अमलीडीह के सचिव ने कहा कि हमने 3 एकड़ में जो कि निजी जमीन है। जिसमें राखड गिराने के लिए एनओसी दिया है इसके बाद अगर वह अपने मनमानी तरीके से कहीं और गिराते हैं तो उसकी जिम्मेदार ओ खुद है यह हमने प्रस्ताव में भी लिख दिया है।

सत्रुघ्न साहू ग्राम पंचायत अमलीडीह सचिव

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!