Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लो बीपी की वजह से महसूस होती रहती है थकान तो खाएं ये फल…

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान, लो ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण हो सकते हैं। अगर आपने समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, तो आपके दिल की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। क्या आप पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसे फलों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन कर आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं? आपको भी इन फलों को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

फायदेमंद साबित होंगे ये फल

तरबूज में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। तरबूज का सेवन कर आप अपनी हार्ट हेल्थ को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। तरबूज के अलावा लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कीवी को भी अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। कीवी में पाए जाने वाले तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

See also  ग्राम पंचायत तुषार में 16 लाख के तटबंध निर्माण में भारी भ्रष्टाचार उजागर, मनरेगा कार्य में गड़बड़ी के आरोप

खा सकते हैं केला-संतरा

पोटैशियम रिच केला भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। केला खाकर आपको थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं से भी काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन सी रिच संतरे जैसा खट्टा फल भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर कर सकता है।

Advertisment

गौर करने वाली बात

बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इन फलों को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम करना बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गलत तरीके से इन फलों को अपने डाइट प्लान में शामिल करने से आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

See also  सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 25 सितम्बर को बिलासपुर में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में होंगे शामिल...

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।)

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!