Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पति ने पत्नी से परेशान होकर मौत को लगा लिया गले, सुसाइड नोट छोड़ा, सदमे में परिजन…

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मंगलवार को 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि उसने ऐसा कदम पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया है. साथ ही परिजनों का कहना है कि उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. हालांकि पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान किया जा रहा है. इसके बाद ही इसकी पुष्टी हो पाएगी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

परिवार के अनुसार ऐंचोड़ा कम्बोह क्षेत्र के मौसमपुर गांव के गौरव कुमार ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने बताया कि गौरव के पिता कृष्णपाल सिंह की शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी प्रिया, उसकी मां और भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पिता कृष्णपाल ने आरोप लगाया कि उनके बेटे ने एक साल पहले मुरादाबाद जिले के सोनकपुर के अलीनगर निवासी प्रिया से शादी की थी. इसके तुरंत बाद गौरव, उसकी पत्नी और उसके माता-पिता के बीच विवाद शुरू हो गया. उन्होंने दावा किया कि प्रिया ने आखिरकार अपना वैवाहिक घर छोड़ दिया और अपने माता-पिता के पास लौट आई.

See also  Fraud in Name of Insurance: नारायणपुर में रिश्वतखोर पुलिस इंस्पेक्टर गिरफ्तार; वकील भी बना सह-आरोपी

इसके बाद उसने गौरव से कथित तौर पर पैसे मांगे और मांगें पूरी न होने पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने की धमकी दी. हालांकि, इस बीच सुलह के कई प्रयासों के बावजूद प्रिया ने घर लौटने से इनकार कर दिया. जिससे उनके बेटे को काफी मानसिक परेशानी हुई. घटना के दिन गौरव ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था. पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि उसे अमरोहा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सिंह ने दावा किया कि नोट में गौरव ने अपनी पत्नी प्रिया और उसके परिवार को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उसके साथ अन्याय हुआ है. ऐसे में उत्पीड़न के कारण वह अपनी जान दे रहा है. वहीं, असमोली के सर्किल ऑफिसर (CO) कुलदीप कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि आत्महत्या घरेलू कलह का नतीजा थी. उन्होंने कहा कि प्रिया और दो अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. हालांकि, सुसाइड नोट गौरव ने ही लिखा था या नहीं, इसको लेकर जांच की जा रही है.

See also  25 दिसंबर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सभी जिलों जनपद और ग्राम पंचायतों में मनाई जाएगी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!