Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अहमदाबाद में कैसे क्रैश हुआ विमान, 169 भारतीय नागरिक, ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा का एक यात्री थे सवार

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया. यहां एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट के नजदीक मेघानिनगर इलाके में हुआ, जहां विमान गिरने के बाद उसमें आग लग गई. विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे. घटनास्थल से उठते धुएं के गुबार और जलते विमान की तस्वीरें इस दुर्घटना की भयावहता बयां कर रही हैं.

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (VT-ANB) विमान था, जो दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से टेकऑफ कर रहा थी. टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने ATC को ‘मेडे’ कॉल दी, लेकिन इसके बाद उसका संपर्क टूट गया. चश्मदीदों के मुताबिक, विमान हवा में असंतुलित हुआ और कुछ ही सेकेंड में एयरपोर्ट की सीमा के बाहर एक घनी आबादी वाले इलाके में आ गिरा. क्रैश के तुरंत बाद आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए मौके पर 7 से ज्यादा फायर ब्रिगेड यूनिट्स को भेजा गया.

See also  विकसित भारत संकल्प यात्रा का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ- अमित कटारिया, केंद्रीय नोडल अधिकारी अमित कटारिया पहुंचे जिले के दौरे पर, जनपद पंचायत सक्ती के गढ़गोढ़ी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया निरीक्षण, हितग्राहियों से की चर्चा...

एयर इंडिया का बयान सामने आया है. इसमें कहा गया है कि 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक विमान में सवार थे.

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. फायर ब्रिगेड, NDRF और आपातकालीन सेवाओं को राहत-बचाव कार्य में लगाया गया है. गृह मंत्रालय ने बताया कि गांधीनगर से दो टीम NDRF की मौके पर भेजी गई हैं, जिनमें 90 जवान तैनात हैं.

इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर से बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाने का आदेश भी दिया है.

Advertisment

विमान में कौन-कौन लोग सवार थे, इसे लेकर भी लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी इस फ्लाइट में सवार थे, लेकिन बाद में साफ हुआ कि वह इस फ्लाइट में मौजूद नहीं थे. एयर इंडिया ने भी सोशल मीडिया पर घटना की पुष्टि की और बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है.

See also  ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्यवाही, 3 शराबी वाहन चालक गिरफ्तार, 37 वाहन चालकों पर यातायात नियम उल्लंघन की कार्यवाही...

एयर इंडिया की ओर से कंपनी चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि हम इस हादसे में प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं और हरसंभव सहायता दे रहे हैं. एयर इंडिया ने परिवारों के लिए हेल्पलाइन और इमरजेंसी सेंटर भी सक्रिय कर दिए हैं. वर्तमान में राहत एवं बचाव कार्य जारी है और एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ-साथ DGCA, एयर इंडिया और स्थानीय प्रशासन इस हादसे की विस्तृत जांच कर रहा है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!