Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

HMPV : भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने दी दस्तक, बेंगलुरु में मिला पहला मरीज, कई राज्यों में एडवाइजरी जारी…

HMPV : भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने दी दस्तक, बेंगलुरु में मिला पहला मरीज, कई राज्यों में एडवाइजरी जारी।

नई दिल्ली। भारत में HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) का पहला मामला सामने आया है, और यह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से जुड़ा हुआ है। खबरों के अनुसार, 8 महीने के एक बच्चे को बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे HMPV संक्रमण का पता चला। खास बात यह है कि इस बच्चे की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, यानी वह हाल ही में किसी विदेशी यात्रा से लौटकर नहीं आया है।

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे में HMPV संक्रमण की पुष्टि की है, और इसके मेडिकल टेस्ट के परिणाम पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मामले की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी दे दी गई है। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह वही HMPV स्ट्रेन है जो हाल ही में चीन में तेजी से फैल रहा है।

See also  अकलतरा पुलिस ने एक रेड कार्यवाही में 6 लोगों को गांजा पीते हुए और सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा

हालांकि, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में भी HMPV को लेकर एडवाइजरी जारी की जा चुकी है, और विशेषज्ञ इसे लेकर सतर्क हैं। चूंकि HMPV के मामले चीन में बढ़ रहे हैं, ऐसे में भारत में इसके प्रसार की संभावना को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। फिलहाल, बच्चे का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में जारी है, और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!