Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए ’’हसदेव के हीरो’’ लोगों को करेंगे जागरूक…

जिले में शतप्रतिशत मतदान के लिए ’’हसदेव के हीरो’’ लोगों को करेंगे जागरूक

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में मतदाता जागरूकता के लिए हसदेव के हीरो को उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमति निशा नेताम मंडावी व नोडल अधिकारी स्वीप डॉ आराध्या राहुल कुमार द्वारा ज़िले में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हसदेव के हीरो के साथ ऑनलाइन वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया। हसदेव के हीरो को अपने क्षेत्र के गली, मोहल्ला, कॉलेज में बैनर पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, खेल गतिविधियों, मैराथन के माध्यम से लोगो को जागरूक करने हेतु जानकारी दिया गया।
उल्लेखनीय है कि हसदेव के हीरो जिला प्रशासन व यूनिसेफ का संयुक्त पहल है। जिसके माध्यम से हसदेव के हीरो अपने क्षेत्र में, अपने समुदाय में मेंटल हेल्थ, किशोर, किशोरी में अवेयरनेस कार्यक्रम, शिक्षा के प्रति सजगता व अन्य वॉलंटियर्स कार्य निःस्वार्थ भावना से अपने क्षेत्र व समाज के लिए कर रहे हैं। इस दौरान ईडीएम ई गवर्नेंस व हसदेव के हीरो के नोडल अधिकारी सुनील कुमार साहू, खेल अधिकारी प्रमोद बैस, यूनिसेफ़ जिला अधिकारी दिव्या राजपूत व शिक्षा विभाग से प्रेमलाल पाण्डे उपस्थित थे।

See also  बिना तामझाम के सरल और सादगी की शादी है कोर्ट मैरिज - भगवानू, कोर्ट मैरिज जहाँ ना दहेज का झंझट और ना ही पसंद नापसंद की समस्या, चंद रिश्तेदार और मित्रगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हो जाती है कोर्ट मैरिज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!