Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कैंसर पीड़ित पति के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मांगी सहायता, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश, जनदर्शन में आवेदनों पर ले रहे मुख्यमंत्री संज्ञान, तेजी से कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में मुख्यमंत्री के पास बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन दिए। मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से सभी के आवेदन देखें और त्वरित कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनदर्शन में एक महिला अपने पति रमेश शुक्ला की समस्या लेकर आई। पत्नी ने बताया कि उनके पति शुक्ला कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। बीमारी की वजह से उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने महिला को संबल देते हुए कहा कि हमारी सरकार के लिए स्वास्थ्य सबसे सर्वाेपरि है। आपके पति को सभी संभव सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रीमती शुक्ला ने आभार जताते हुए कहा कि हम लोग जनदर्शन में बहुत उम्मीद लेकर आए थे। आप से मिलकर, मुझे अपने पति के जल्द इलाज और गुणवत्तापूर्ण इलाज का भरोसा मिला है आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है।

See also  H-1B वीजा के लिए ₹88 लाख वसूलेगा अमेरिका, पहले लगते थे ₹6 लाख तक; सबसे ज्यादा पड़ेगा भारतीयों पर असर…

मुख्यमंत्री से मुलाकात के संबंध में चर्चा में श्रीमती शुक्ला ने बताया कि 2 दिन पूर्व जन दर्शन की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री के बारे में पढ़ा था कि सांसद और मंत्री रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के बहुत से लोगों का इलाज कराया है। जनदर्शन में इसका मौका मिला तो मैं आई। मेरा यहां आना सफल हुआ है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!