Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सड़क निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार ग्रामीणों ने कराया काम बंद…

सड़क निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार ग्रामीणों ने कराया काम बंद

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भदरा से भदरा से बम्हनीडीह बिजली आफिस तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसकी लागत लगभग 54 लाख रुपए है जिसके ठेके शिवरीनारायण के विवेक अग्रवाल को दिया गया है। जो सडक निर्माण कार्य मे भष्टाचार कर सडक का निर्माण कार्य करा रहा है जिसे सोमवार को गगन जयपुरिया सहित ग्रामीणों ने काम को बंद करा दिया है। सड़क निर्माण को देख कर ही साफ पता चल रहा है की सड़क निर्माण मे ठेकेदार और इंजीनियर आपस मे मिली भगत कर भ्रष्टाचार कर रहे है आप को बता दे की क्षेत्र में जितने भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सडक बनी है। वह अभी से उखडने लगी है आप को बता दे की बम्हनीडीह बरगढी के बीच अभी एक माह पहले सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है जो अभी से पुरी तरह से उखडने लगी है जिसहे आने जाने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

See also  ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ : श्री राम मंदिर के 500 वर्षों के इतिहास की दी जाएगी संगीतमय प्रस्तुति, राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड में 20 जनवरी को होगा आयोजन, आडियो-विडियो के माध्यम से राम मंदिर की गाथा की दी जाएगी शानदार प्रस्तुति...

ठेकेदार छड में भी कर रहा कांटा मारी

बम्हनीडीह बिजली आफिस के पीछे सी सी रोड का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके निचे छड का उपयोग करना है पर नियम के अनुसार भी छड नही लगाया जा रहा है। जब इसकी जांच गगन जयपुरिया ने इंजीनियर पैकरा के साथ की तो लग भग एक छड मे 25 सेंटीमीटर छड कम पाई गई है साथ ही छड को दूर दूर मे भी लगाया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क निर्माण कार्य मे घटित क्वालिटी के मटेरियल का भी उपयोग किया जा रहा है जिसके चलते अभी से सड़क उखड रही है।

See also  अब मेडिकल स्टोर से आसानी से नहीं मिलेगी कफ सिरप, डॉक्टर की पर्ची होगी जरुरी

इंजीनियर एस आर पैकरा की हर सड़क घटिया

Advertisment

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सब इंजीनियर एस आर पैकरा ने जिस भी सडक की मानेटिंग की है। वह सड़क काफी घटिया क्वालिटी की बनी है इससे पहले भी बम्हनीडीह बरगढी के बीच बनी सडक के यही इंजीनियर रहे है जिस सडक को बने अभी एक माह भी नही हुआ है और अभी से सडक उखडने लगी है इसके साथ ही अभी तक सडक के दोनो साईड सोल्डर में मुरूम नही डाला गया है।

वर्जन

सड़क निर्माण कार्य में भष्टाचार करने की सिकायत लगातार ग्रामीण मेरे पास कर रहे थे सोमवार को सड़क का निरीक्षण इंजीनियर की मौजूदगी में की गई है। सड़क निर्माण कार्य मे भष्टाचार किया जा रहा है। इस संबंध मे कलेक्टर को अवगत कराया गया है कलेक्टर ने ई ई भेज कर जांच कराने की बात कही है सड़क का निर्माण कार्य भी बंद करा दिया गया है।
गगन जयपुरिया जिला पंचायत सदस्य,

See also  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

वर्जन

सड़क का काम अच्छा हो रहा है छड कही कही पर कम है उसे पुरा करेंगे। 

एस आर पैकरा
सब इंजीनियर पी एम जी एस वाई,

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!