Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार, CM ने 151 वाहनों को दिखाई हरी झंडी, 851 नई एंबुलेंस जल्द

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 151 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इन वाहनों का उद्देश्य बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में भी समय पर और प्रभावी स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना है।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पुराने और अनुपयोगी हो चुके वाहनों को हटाकर अत्याधुनिक नए वाहन शामिल किए गए हैं। यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन, समय पर निरीक्षण और निगरानी को गति देगी। इन वाहनों से जिला और विकासखंड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित निरीक्षण, स्वास्थ्य शिविरों की निगरानी, दूरस्थ अंचलों तक त्वरित पहुँच और आपातकालीन स्थितियों में समय पर हस्तक्षेप करने में मदद मिलेगी। इससे राज्य की स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली अधिक सक्रिय, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी बनेगी।

See also  कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, निर्वाचन के कार्य में लगे सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें - कलेक्टर, कलेक्टर ने आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश...

चरणबद्ध वितरण और नई एंबुलेंस सेवाएँ
ये वाहन सभी जिलों को चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 12 जिलों को ये वाहन भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि शीघ्र ही प्रदेश में 851 नई एंबुलेंस सेवाएं शुरू की जाएंगी। इनमें 375 एंबुलेंस 108 आपातकालीन सेवाओं के लिए, 30 एंबुलेंस ग्रामीण चलित चिकित्सा इकाइयों के लिए, और 163 ‘मुक्तांजली’ शव वाहन निःशुल्क सेवा के अंतर्गत उपलब्ध होंगे।

‘प्रधानमंत्री जन मन योजना’ के तहत विशेष व्यवस्था
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘प्रधानमंत्री जन मन योजना’ के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 30 एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था भी शीघ्र की जाएगी। इससे वर्षा ऋतु जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी राज्य सरकार ‘घर-घर स्वास्थ्य सेवा’ पहुंचाने के अपने संकल्प को पूरा कर सकेगी।

See also  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बढ़ाया मतदाता मित्रों का उत्साह, मतदान केंद्रों में मतदाताओं का सहयोग कर रहे हैं मतदाता मित्र...

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पूरी क्षमता से कार्यरत है और स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!