Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की कार ट्रक से टकराई…

रायपुर,01अक्टूबर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की कार बुधवार सुबह एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त मंत्री खुद वाहन में मौजूद थे। अच्छी खबर यह है कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना के तुरंत बाद मंत्री के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। कार को मामूली नुकसान हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

जन्मदिन पर हादसा, समर्थकों में चिंता
आज मंत्री जायसवाल का जन्मदिन भी है। ऐसे दिन हुए इस हादसे की खबर फैलते ही समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। हालांकि मंत्री के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद सभी ने राहत की सांस ली और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दीं।

See also  रक्षाबंधन पर बहनों ने जवानों को बांधी राखी, बहनों ने दी दीर्घायु होने की शुभकामनाएं...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!