Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ज्ञानोदय विद्यालय का दसवीं एवं बारहवीं  परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा…

जांजगीर-चांपा। ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के शैक्षणिक सत्र-2023-24 के बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा। विगत वर्षों की भाँति ही इस वर्ष भी विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने बोर्ड़ परीक्षा में सभी विषयों में विशेष योग्यता के साथ उत्कृष्ट अंक अर्जित कर अपने माता-पिता  सहित विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। कक्षा- दसवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की होनहार छात्रा जिया सूर्यवंशी सुपुत्री राजकुमार सूर्यवंशी ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल करते हुए 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन्होंने सामाजिक विज्ञान में 99 अंक,गणित में 98 अंक,हिंदी में 96 अंक प्राप्त किया है। भूमिका राठौर 86.5 प्रतिशत, रूपा पात्रे 83.3 प्रतिशत, भावना यादव 83.16 प्रतिशत, तरुण देवांगन 82.8 प्रतिशत, लक्की साहू 81.5 प्रतिशत, जागृति राठौर 79.3 प्रतिशत, आफरिन बानों 79.3 प्रतिशत, भावेश सिंह 76.3 प्रतिशत, सूरज कश्यप 71.5 प्रतिशत । कक्षा – बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रभा हंसराज 79.6 प्रतिशत, सिमरन गुरनानी 78.8 प्रतिशत, दिव्या यादव 75.4 प्रतिशत, हिमानी यादव 75.2 प्रतिशत, नैनी किरण बघेल 70 प्रतिशत, प्रिया रानी 68 प्रतिशत, सुमन बरेठ 66.4 प्रतिशत रहे । विद्यालय के अन्य छात्र- छात्राओं ने भी विद्यालय के अच्छे परीक्षा परिणाम में अपना योगदान दिया है। दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षाफल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्था के प्राचार्य डॉ. सुरेश यादव ने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। उन्होने उत्कृष्ट परीक्षाफल का श्रेय विद्यालय के गुरुजनों,कर्मचारियों सहिंत अविभावकों के निरन्तर समर्पण एवं सहयोग को दिया है।

See also  हेल्थ अलर्ट! बच्चों की दवा में जहरीला केमिकल, अल्मोंट-किड सिरप बैन, कंपनी पर कार्रवाई शुरू

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!