Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

महिला समिति द्वारा श्री रामलला की निकाली गई भव्य झांकी…

जांजगीर-चांपा। श्री रामलला की 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर महिला समिति द्वारा पुरानी सिंचाई कालोनी के सामने,राजेंद्र टेंट हाउस जांजगीर में राम सीता,लक्ष्मण व हनुमान जी की भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई।महिलाओं द्वारा बाजे-गाजे के साथ जय श्रीराम की जयकारे लगाते हुए भव्य झांकी के शोभा यात्रा शिव मंदिर पहुंची, जहां भगवान राम सीता ,लक्ष्मण और हनुमान जी ने भगवान शिव जी की पूजा अर्चना कर सुख,समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।अयोध्या आगमन पर भगवान श्रीराम ने मातृभूमि को नमन करते हुए कहा कि “हे जननी,जन्मभूमि, हे माता अयोध्या आज मुझे तेरे चरणों में आने का सौभाग्य फिर से प्राप्त हुआ है,तेरा पुत्र राम तेरी पवित्र माटी को शत शत प्रणाम करता है।”झांकी के दौरान महिलाएं अपने अपने घरों पर प्रभु श्री राम सीता,लक्षण और हनुमान जी का थाली सजाकर आरती से स्वागत किए। कालोनी वासियों ने अपने अपने घरों को रंगोली से सजाया  और दीपो से दिवाली जैसा प्रकाशमय किया गया। शोभायात्रा के बाद कालोनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां बच्चो और महिलाओं ने भक्ति से ओतप्रोत मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। झांकी में राम के किरदार में अनुष्का राठौर,सीता के रूप में प्रिंसी पांडेय,लक्ष्मण ओम पांडेय और हनुमान शौर्य सोनी बने थे। कार्यक्रम का समापन श्रीराम स्तुति के साथ किया गया। समापन पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन नमिता गोपाल ने की। इस अवसर सविता यादव,सरितलता राठौर,शशि राठौर,हेमलता शर्मा,गायत्री सोनी,कमलेश्वरी पांडेय,शारदा राठौर,पूजा महंत, मधु राठौर,सरोज राठौर,हेमा शर्मा, अनिता सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी शामिल थे।

See also  सेमरिया में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान, विद्यालय परिवार ने तिलक लगाकर श्रीफल,शाल से किया सम्मान

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!