Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ गोल्ड, रिकॉर्ड लेवल से कितना नीचे आया गोल्ड…

मुंबई,22 मार्च 2025: दिल्ली में पीक पर पहुंचने के बाद गोल्ड के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. जानकारों की मानें तो गोल्ड की कीमतों में तेजी के साथ निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली शुरू कर दी है. जिसकी वजह से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स में आई तेजी का असर भी देखने को मिला है. वहीं जानकारों का यह भी कहना है कि सोने के दाम इतने ज्यादा हो गए हैं, जिसकी वजह से डिमांड काफी कम देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर दो दिनों में सोने की कीमतों में कितनी गिरावट देखने को मिल चुकी है.

See also  जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को बड़ा झटका, YSRCP के बड़े नेता ने लिया राजनीति से संन्यास...

दिल्ली में सस्ता हुआ गोल्ड

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपए की गिरावट के साथ 91,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना कल 91,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 400 रुपए की गिरावट के साथ 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जो एक दिन पहले 91,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था. खास बात तो ये है कि सोने की कीमत में दो दिनों में 700 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है. गुरुवार को गोल्ड 400 रुपए सस्ता हुआ था. लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रहने के कारण चांदी में भी 1,700 रुपए की गिरावट आई और यह 1,00,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोला गया. बृहस्पतिवार को यह 1.02 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

See also  Jashpur News: 54 करोड़ की चिटफंड घोटाले मामले में डायरेक्टर इंदौर से गिरफ्तार, हुलिया बदलकर पुलिस को कर रहा था गुमराह...

क्यों सस्ता हो रहा है गोल्ड

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर कमोडिटी एलानिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली और डॉलर में आए सुधार के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल द्वारा अमेरिका में वृद्धि की रफ्तार सुस्त होने और महंगाई बढ़ने की टिप्पणियों से कीमती धातु में गिरावट आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 12.15 डॉलर की गिरावट के साथ 3,032.75 डॉलर प्रति औंस रह गया. कॉमेक्स सोना वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,036.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.

Advertisment

कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने कहा कि कॉमेक्स सोना 3,040 डॉलर प्रति औंस से नीचे है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए सीमा शुल्कों के संभावित प्रभावों और पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण भू-राजनीतिक स्थिति से जुड़ी चिंताओं के कारण सुरक्षित निवेश की मांग होने के कारण इसमें तेज गिरावट सीमित रह सकती है. उन्होंने कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है क्योंकि ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि व्यापक जवाबी शुल्क और कुछ अतिरिक्त क्षेत्र-विशिष्ट शुल्क दो अप्रैल को लागू हो जाएंगे.

See also  ए टी एम में पैसे जमा करने जा रहे वाहन के सुरक्षा कर्मियों पर गोलीबारी कर की लूट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!